Author: KARATALA TIMES
ओ ओरायपुर, 14 नवम्बर 2026 / राज्यपाल श्री रमेन डेका कल रायगढ़ के शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शौर्य दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों का सम्मान किया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के लिए वीर जवानों का त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। एक सैनिक का बलिदान केवल उसका व्यक्तिगत बलिदान नहीं होता, बल्कि उसका पूरा…
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जांजगीर-चांपा जिले के 1.28 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को मिलेगी सुविधा 134 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, 5 नवीन केंद्रों से किसानों को नजदीक में उपज बेचने की सुविधा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि तुहर टोकन’ एप से घर बैठे टोकन की सुविधा, सीसीटीवी कैमरों से होगी खरीदी केंद्रों की निगरानी रायपुर, 15 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही…
रायपुर – 14 नवंबर 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। 11 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में ये भेंट हुई। इसमें देश के अन्य प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी शामिल थे। इस दौरान अजय सिंह ने राष्ट्रपति कार्यालय को एक बुकलेट भेंट की। इसमें बस्तर संभाग में पिछले वर्ष हुए स्थानीय निकायों के शांतिपूर्ण चुनावों में आई चुनौतियों और आयोग की रणनीति के बारे में जानकारी है।
रायपुर – 14 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मिलकर दीपावली की बधाई दी मुख्यमंत्री ने कहा – दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व है। ये पर्व हमें भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला और परंपराओं की सराहना की और सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।
कोरबा। 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में कोरबा विकासखंड के ग्राम तिलकेजा स्थित आमापाली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में भी बाल दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय स्टाफ द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद विद्यालय के सभी बच्चों का गुलाल लगाकर अभिनंदन किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके पश्चात केक काटकर बाल दिवस की खुशियां साझा की गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय…
कोरबा, 14 नवंबर 2026। कोरबा के लोगों को आने-जाने में अब काफी आसानी होने वाली है। जिले की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। पहली सड़क उरगा से सीतामणी के बीच बनेगी। करीब 9.40 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 34 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। इस मार्ग के तैयार होने पर बिलासपुर-उरगा-हाटी भारतमाला कॉरिडोर से कोरबा का जुड़ाव और मजबूत होगा। साथ ही चांपा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा, जिन्हें अभी तक खराब रास्ते की वजह से दिक्कत झेलनी पड़ती थी। दूसरी सड़क शहर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़//जिले के युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर है। अब PSC की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की विशेष पहल पर जिला प्रशासन जिले में निःशुल्क PSC कोचिंग शुरू करने जा रहा है। इस कोचिंग का मकसद है कि जिले के पढ़े-लिखे और मेहनती युवा CGPSC समेत राज्य की दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की सही तैयारी कर सकें। कोचिंग में विषय विशेषज्ञ युवाओं को सिलेबस, विषयों की तैयारी और परीक्षा की रणनीति के बारे में पूरा मार्गदर्शन देंगे। यानी अब गांव-गरीब घर के बच्चे भी अफसर बनने का सपना देख सकेंगे।…
कोरबा ब्रेकिंग: PHC के भूमिपूजन में पंचों की अनदेखी, सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सहित सभी पंचों का मोर्चा
हरदीबाजार, कोरबा | हरदीबाजार में 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का भूमिपूजन विवादों में घिर गया है। भूमिपूजन में पंचों को नहीं बुलाने से गांव में बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि भूमिपूजन SECL के जीएम शरद तिवारी ने किया। इस दौरान सरपंच लोकेश्वर कंवर मौजूद रहे, लेकिन उपसरपंच और पंचों को निमंत्रण तक नहीं दिया गया। उपसरपंच रेखा जायसवाल सहित सभी पंचों का आरोप है कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं दी गई। फोन करने पर भी सरपंच ने फोन नहीं उठाया। इससे पंचों में भारी…
कोरबा | कोरबा में अब पटवारियों की हड़ताल को और संगठनों का साथ मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा ने पटवारी संघ के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष विनय सोनवानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साफ कहा गया कि पटवारी 13 अक्टूबर से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन शासन संवाद करने की बजाय उन पर दमनात्मक कार्रवाई कर रहा है। संघ ने…
रायपुर, 13 नवंबर 2026 | विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के दूसरे दिवस आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों को आगामी 100 दिनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के लिए योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित करना आवश्यक…
