Author: KARATALA TIMES

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूल सिंह राठिया ने दीपावली के पावन पर्व पर ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। विधायक ने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे तथा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का दीप प्रज्वलित हो। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ दीपावली मनाने की अपील की।

Read More

कोरबा, 07 नवंबर 2026 कोरबा में अब पत्रकारिता की आड़ में हो रही अवैध वसूली और भयादोहन (ब्लैकमेलिंग) के खिलाफ बड़ी लड़ाई शुरू हो गई है। कोरबा प्रेस क्लब ने इसको लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, संरक्षक कमलेश यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा (मिठ्ठू) सहित कई सम्माननीय सदस्य मौजूद रहे। क्या है पूरा मामला प्रेस क्लब का कहना है कि आजकल इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और अन्य सोशल…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 07 नवंबर 2026 कभी-कभी एक छोटा सा पत्र भी किसी की जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा बन जाता है। ऐसा ही हुआ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की छात्रा दिव्या पुरी के साथ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्या को व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसे और उसके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री का यह स्नेहभरा पत्र मिलते ही दिव्या खुशी से अभिभूत हो गई। उसने इसे अपने जीवन का सबसे गर्व का क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। पत्र में क्या लिखा CM ने मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में दिव्या को…

Read More

रायपुर, 07 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों की मनमानी अब नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सबसे बड़ी पहल कर दी है। प्रदेश में कोचिंग सेंटरों के संचालन के लिए अब नया कानून बनने जा रहा है — छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि इस कानून का मकसद कोचिंग संस्थानों को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना है। अब कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों पर अनावश्यक दबाव नहीं डाल सकेंगे, मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे और…

Read More

रायपुर, 07 नवंबर 2026 दीपावली के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के लोकभवन में खुशियों और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और नकारात्मकता पर…

Read More

कोरबा, 07 नवंबर 2026 कोरबा जिले के किसानों के लिए इस बार धान खरीदी का सीजन पूरी तरह से तैयारियों के साथ शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस बार पहले से ही कमर कस ली है, ताकि खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और गड़बड़ी करने वालों को कोई मौका न मिले। खाद्य सचिव रीना कंगाले ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले की पूरी तैयारी…

Read More

कोरबा, 06 नवंबर 2026 कोरबा प्रेस क्लब द्वारा कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद जिले की पत्रकारिता में नई बहस छिड़ गई है। प्रेस क्लब ने डिजिटल मीडिया की आड़ में हो रही ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और फर्जी आईडी के खेल पर रोक लगाने की मांग की है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि असली और फर्जी की पहचान करेगा कौन और कार्रवाई किस आधार पर होगी। प्रेस क्लब का कहना है कि आजकल इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब पर खुद को पत्रकार बताने वाले कई लोग सामने आ गए हैं। इनमें…

Read More

कोरबा 06 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा खरीदी केंद्रों में अवैध धान की आवक और धान के पुनर्चक्रण पर निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिला एवं तहसील स्तर पर जांच समितियों और उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव मो.नं. 9826915486 को बनाया गया है। सेंटर में सहायक प्रोग्रामर श्री शिवानंद…

Read More

कोरबा 06 नवंबर 2026 / धनतेरस के पावन पर्व पर जनपद सदस्य श्री किशन कोसले ने क्षेत्रवासियों एवं जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में धन, आरोग्य, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आए। श्री कोसले ने कहा कि हर परिवार में खुशहाली बनी रहे, सभी स्वस्थ रहें और घर धन-धान्य से भरा रहे। यही उनकी सच्ची मंगलकामना है। शुभकामनाओं सहित – किशन…

Read More

कोरबा 06 नवंबर 2026 /धनतेरस के पावन पर्व पर जिला महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) *श्री प्रवीण ओगरे* ने जिले वासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा – धनतेरस का यह पावन पर्व आपके जीवन में धन, आरोग्य, समृद्धि और सुख-शांति का संचार करे, यही मंगलकामना है।” श्री ओगरे ने कामना की है कि यह पर्व हर परिवार के जीवन में खुशहाली, अच्छा स्वास्थ्य और अपार सफलता लेकर आए। घर में धन-धान्य की वृद्धि हो और सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे। शुभकामनाओं सहित – प्रवीण ओगरे जिला महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा…

Read More