रायपुर, 07 नवंबर 2026 दीपावली के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के लोकभवन में खुशियों और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का पर्व है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
राज्यपाल रमेन डेका ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की प्रगति और जनता की खुशहाली के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
लोकभवन में दीपावली के अवसर पर पारंपरिक सजावट और रोशनी की छटा देखते ही बन रही थी। भेंट के दौरान माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।

