Author: KARATALA TIMES

कोरबा। हंसी के ठहाके, व्यंग्य के तीखे बाण, गीतों की मिठास और श्रृंगार रस की कविताएं… बुधवार की शाम निहारिका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम में साहित्य और मनोरंजन का खूबसूरत संगम देखने को मिला। मौका था अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026 का, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। ‘कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ की थीम पर आयोजित इस काव्य संध्या में कवियों ने हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। कभी कविताओं पर जमकर ठहाके गूंजे तो…

Read More

प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए कोरबा। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर को देखते हुए कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 नवंबर को जिले में हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। इसको देखते हुए प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन ने सभी विभागों को तत्काल तैयारी और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और प्रभावित क्षेत्रों…

Read More

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बाराद्वार के रहने वाले हैं। पकड़े गए लोगों में बाराद्वार नगर पालिका के एल्डरमैन रविंद्र खाण्डे और एक स्कूल प्रिंसिपल शशिकांत दुबे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश की पत्ती जब्त कर जुआ एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 641/2026 पंजीबद्ध किया है। कार्रवाई SI नवीन पटेल की रिपोर्ट पर की गई।

Read More

कोरबा, 19 नवंबर। शुक्रवार को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर के बाजारों में अभी से रौनक आ गई है। बाजार में जगह-जगह गन्ने के ढेर लगे हुए हैं। लोग तुलसी विवाह के लिए गन्ना, पूजा की सामग्री और दूसरी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानें सज गई हैं। मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी दिन से चातुर्मास खत्म हो जाता है। और शादी-ब्याह जैसे शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन घरों में तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। लोग…

Read More

कोरबा। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड करतला अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केरवाद्वारी में धान खरीदी की शुरुआत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुई। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में चार किसानों से कुल 165.20 क्विंटल धान की खरीदी कर बोहनी की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया ने धान खरीदी की शुरुआत में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में करतला जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करतला आकाश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, पीयूष गुरुद्वान…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पहला फैसला – हर गांव को मिलेगा शुद्ध पेयजल मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ पंचायत ग्रामीण नलजल संचालन, संधारण एवं प्रबंधन नियम 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इसके तहत वर्ष 2024 के पुराने नियमों को निरस्त कर जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नए नियम लागू किए…

Read More

सक्ती, 17 नवंबर 2026। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर 2026 से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए कुल 129 उपार्जन केंद्र संचालित हैं। जिसके तहत जिले में अब तक कुल 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को जिले के 06 उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय के लिए धान का टोकन जारी किया गया था। इनमें शाम 05 बजे की स्थिति में कुल 6.0…

Read More

कोरबा। कैबिनेट मंत्री और कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन बुधवार 18 नवंबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026 का शुभारंभ करेंगे। निहारिका में डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे से यह काव्य संध्या शुरू होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी। मंच पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व बैंक अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, पार्षद व एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, मां सर्वमंगला मंदिर के प्रबंधक पं. नमन पांडेय, विहिप जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह और नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष सोनू पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस बार कवि सम्मेलन की थीम है…

Read More

नवीन ग्राम पंचायत भवन में हुआ कार्यक्रम, सरपंच-पंच सहित अधिकारी रहे मौजूद कोरबा, 17 नवंबर 2026 कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढातराई के नवीन ग्राम पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा की भूमिका, विकास कार्यों की योजना, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और दस्तावेज संधारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पंचायत का विकास तभी संभव है,…

Read More

शहीद परिवारों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और कलाकारों का हुआ सम्मान कोरबा, 17 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव थे। अध्यक्षता उद्योग, श्रम, वाणिज्य, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने की। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के…

Read More