Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया नायकों को नमन
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया नायकों को नमन

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES17/11/2026Updated:17/11/2026No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    शहीद परिवारों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और कलाकारों का हुआ सम्मान

    कोरबा, 17 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव थे। अध्यक्षता उद्योग, श्रम, वाणिज्य, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने की।

    कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री भोजराम देवांगन, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख उपस्थित रहे। जनजातीय नर्तक दलों ने पारंपरिक नृत्य और ढोल-बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए।

    बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक

    उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस ऐतिहासिक अवसर है। यह दिन भगवान बिरसा मुंडा सहित उन सभी जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को समाज ‘धरती आबा’ और भगवान के रूप में पूजता है। कम आयु में ही उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी, अत्याचार और जनजातीय समाज को भ्रमित करने के प्रयासों के विरुद्ध संघर्ष शुरू किया। उनका साहस और समाज के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

    श्री साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने गरीबों और समाज के हित में संघर्ष किया। अंग्रेजों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर लोगों को भयभीत करने का प्रयास किया, ताकि कोई उनके विरुद्ध आवाज न उठा सके। इसके बावजूद स्वतंत्रता और समाज के सम्मान के लिए शुरू हुआ संघर्ष आगे बढ़ता रहा। गुंडाधुर और गेंद सिंह नायक जैसे अनेक वीरों ने भी देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इन नायकों के योगदान और बलिदान की जानकारी हर घर तक पहुंचनी चाहिए।

    जनजातीय समाज की बेटी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना गौरव की बात

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास वैभवशाली और गौरवशाली रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि जनजातीय परिवार में जन्मी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा कर रही हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री भी जनजातीय समाज से हैं। यह जनजातीय समाज की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य जनजातीय नायकों की वीरगाथा, उनके संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

    योजनाओं से जनजातीय बहुल क्षेत्रों में पहुंच रही विकास सुविधाएं

    श्री साव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनजातीय समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया और इसके लिए बजट का प्रावधान किया। आज इस मंत्रालय के माध्यम से जनजातीय बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय परिवारों तथा गांवों तक आवास, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने 18 लाख आवासों में करीब 40 प्रतिशत आवास जनजातीय परिवारों के लिए बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समूहों के लिए अलग प्रावधान किए गए हैं। जनजातीय बहुल गांवों में सड़क संपर्क, आवास और अन्य सुविधाओं के विस्तार से लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है। उन्होंने जनजातीय समाज से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर शिक्षा, रोजगार, खेल और उद्योग सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद का सबसे अधिक दुष्प्रभाव जनजातीय समाज को झेलना पड़ा है। इसके कारण बस्तर के अनेक क्षेत्रों में स्कूलों का संचालन, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य कठिन थे। विकास कार्यों में बाधाएं आती थीं और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। अब बस्तर के आम लोगों के जीवन में बदलाव दिखाई दे रहा है। शासन की योजनाओं के माध्यम से परिवारों तक आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और बिजली, पानी, सड़क, स्कूल तथा अस्पताल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रयासों और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है। श्री साव ने जनजातीय समाज से अपनी परंपरा, संस्कृति, सभ्यता और पूजा-पद्धति को संरक्षित रखने तथा समाज की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज प्रकृति और धरती की पूजा करता है। समाज के लोग सरल, मेहनती और ईमानदार हैं। समाज का विकास, उसकी एकजुटता और देश के विकास में उसका योगदान विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है।

    बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किया संघर्ष

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेने के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने ज्ञान, साहस और संघर्ष से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए कार्य किया। जनजातीय समाज उन्हें भगवान के रूप में पूजता है।

    श्री देवांगन ने बताया कि कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में चौक का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के नायकों के योगदान को याद करना और उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री जी के निर्णय से 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।

    शहीद परिवारों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

    कार्यक्रम में शहीद परिवारों के सदस्यों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। जनजातीय समाज के प्रमुखों, खिलाड़ियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मान प्रदान किया गया। नर्तक दलों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिथियों ने जनजातीय कला, संस्कृति और परंपरा पर आधारित प्रदर्शनी तथा स्टॉलों का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन नर्तक दल के साथ कदम से कदम मिलाते हुए मांदर के साथ थिरके और नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया।

     

    इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, करतला जनपद अध्यक्ष अशोका बाई, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया ,कोरबा जनपद उपाध्यक्ष  कौशील्या कंवर अन्य जन प्रतिनिधि, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleगोपाष्टमी पर कनबेरी गौधाम पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौसेवा का दिया संदेश
    Next Article ढोढातराई में पंचायत प्रतिनिधियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, विकास योजनाओं की दी गई जानकारी
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में केरवाद्वारी धान खरीदी केंद्र में हुई बोहनी, चार किसानों से खरीदा गया 165.20 क्विंटल धान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में 4 बड़े फैसले, गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

    18/11/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.