Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES19/11/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए

    कोरबा। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर को देखते हुए कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 नवंबर को जिले में हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है।

    इसको देखते हुए प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन ने सभी विभागों को तत्काल तैयारी और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव की व्यवस्था पहले से तैयार रखें।

    गांवों में मुनादी, पंचायत भवन बनेंगे राहत केंद्र

    जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिया गया है कि 20 और 21 नवंबर को पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और कोटवार अपने-अपने पंचायत मुख्यालय में मौजूद रहें। कोटवारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जर्जर मकानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और तारों से दूर रहने की सूचना दी जाए।

    पंचायत भवनों और सुरक्षित स्कूल भवनों को जरूरत पड़ने पर राहत केंद्र के रूप में तैयार रखा जाएगा। नालियों की सफाई कराई जाएगी और जर्जर कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।

    एसडीएम और तहसीलदारों को नदी-नालों के तटीय और निचले इलाकों में निकासी और राहत व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा गया है। राहत केंद्रों में भोजन, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और दवाओं की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    धान खरीदी केंद्रों पर विशेष नजर

    खाद्य, विपणन और सहकारिता विभाग को धान उपार्जन केंद्रों में खुले में रखे धान को चबूतरों पर रखने और कैप कवर या तिरपाल से पूरी तरह ढंकने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों में पानी निकासी की व्यवस्था होगी और धान का उठाव तेज किया जाएगा। किसानों से भी कहा गया है कि वे धान लाते समय उसे अच्छी तरह ढंककर लाएं।

    कृषि विभाग किसानों को कटी फसल सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर रखने की सलाह देगा। निचले क्षेत्रों में रखे पशुधन को भी सुरक्षित ऊंचे स्थान पर पहुंचाया जाएगा।

    बिजली, सड़क और बांधों की निगरानी

    सीएसपीडीसीएल को जलभराव वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर बिजली आपूर्ति अलग करने, लाइनों के पास की शाखाओं की छंटाई करने और आपातकालीन मरम्मत दल तैनात रखने को कहा गया है। अस्पतालों, पेयजल आपूर्ति और राहत केंद्रों की बिजली प्राथमिकता से बहाल की जाएगी।

    पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को जेसीबी और पेड़ काटने के कटर तैयार रखने के निर्देश हैं। रपटों और पुलियों पर चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग लगाई जाएगी।

    जल संसाधन विभाग बांगो बांध, दर्री बराज और अन्य जलाशयों में आवक की लगातार निगरानी करेगा। गेट खोलने से पहले नियंत्रण कक्ष, एसडीएम और डाउनस्ट्रीम गांवों को सूचना देनी होगी।

    स्वास्थ्य, नगर निगम और एसडीआरएफ अलर्ट पर

    स्वास्थ्य विभाग को एंटी-स्नेक वेनम, ओआरएस और जल-जनित रोगों की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और 108-102 एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीमों को मुस्तैद रखने को कहा गया है। निचले इलाकों में प्रसव की संभावित तिथि वाली गर्भवती महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाएगा।

    नगर निगम और नगर पालिकाओं को नालों की सफाई, डी-वॉटरिंग पंपों की तैनाती, खतरनाक पेड़ों की छंटाई और असुरक्षित होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रहने, नाव, लाइफ जैकेट और गोताखोर तैयार रखने तथा उफनते रपटों-पुलों पर आवागमन रोकने को कहा गया है।

    शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को जर्जर स्कूल कक्षों और आंगनबाड़ी भवनों का उपयोग नहीं करने के निर्देश हैं। जरूरत पड़ने पर अवकाश का प्रस्ताव तत्काल दिया जाएगा।

    नागरिकों से अपील

    प्रभारी कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम की चेतावनियों पर ध्यान दें। नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले मार्गों से आवागमन न करें। तेज हवा और बारिश के दौरान जर्जर मकानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और तारों के पास न रुकें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार
    Next Article कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में केरवाद्वारी धान खरीदी केंद्र में हुई बोहनी, चार किसानों से खरीदा गया 165.20 क्विंटल धान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में 4 बड़े फैसले, गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

    18/11/2026
    छत्तीसगढ़

    सक्ती में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, अब तक 82.40 क्विंटल धान का हुआ उपार्जन

    18/11/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.