सक्ती, 17 नवंबर 2026। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर 2026 से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए कुल 129 उपार्जन केंद्र संचालित हैं। जिसके तहत जिले में अब तक कुल 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को जिले के 06 उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय के लिए धान का टोकन जारी किया गया था। इनमें शाम 05 बजे की स्थिति में कुल 6.0 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन हो चुका है।
इसी क्रम में कल दिनांक 18 नवंबर 2026 को जिले के 09 उपार्जन केंद्रों में कुल 326.00 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। राज्य के किसानों से धान की नगद एवं लिंकिंग में खरीदी 15 जनवरी 2027 तक की जाएगी।

