Author: KARATALA TIMES

बेमेतरा। जिले में आज से धान खरीदी महापर्व की विधिवत शुरुआत हो गई। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं खुद मोहतरा और बिलई धान उपार्जन केंद्र पहुंचीं और पूजा-अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ किया। शुभारंभ के मौके पर कलेक्टर ने किसानों को शाल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। प्रबंधकों से तौल, टोकन और भुगतान की व्यवस्था की जानकारी ली और किसानों से सीधे बात की। सभी केंद्रों में एक साथ शुरू हुई खरीदी कलेक्टर के निर्देश पर आज जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में एक साथ खरीदी शुरू हुई। सुबह से ही किसान अपनी धान लेकर केंद्रों में पहुंचने लगे। किसानों में…

Read More

अम्बिकापुर। कभी कच्चे मकान में बारिश की एक-एक बूंद चिंता बन जाती थी। छत से टपकता पानी, भीगते कपड़े, भीगता सामान — यही थी पहाड़ी कोरवा समाज की दिलासो की रोज की कहानी। अब वही दिलासो अपने पक्के मकान में परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जी रही हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम आमादरहा की रहने वाली दिलासो पहाड़ी कोरवा को *पीएम-जनमन आवास योजना* के तहत पक्का आवास मिला है। वर्षों पुराना पक्के घर का सपना अब पूरा हो गया है। अब सिर्फ मकान ही नहीं, *पक्के आवास के साथ सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य* जैसी जरूरी…

Read More

रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। लोक भवन में राज्यपाल ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय अस्मिता और स्वाभिमान के लिए जो लड़ाई लड़ी, वो हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। राज्यपाल ने प्रदेश और देश के सभी लोगों, विशेषकर जनजातीय भाई-बहनों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More

कोरबा। धान खरीदी के पहले ही दिन से इस साल धान की आवक (बोहनी) शुरू हो जाएगी। पहले दिन 15 नवंबर के लिए जिले में 11 समितियों के 11 उपार्जन केंद्रों के लिए 16 किसानों ने टोकन तुंहर एप से 49.48 क्विंटल धान का टोकन कटवाया है। समितिवार टोकन – केरवाद्वारी से 5, छुरीकला से 1.20, डोंडकी से 2.96, तुमान से 2.32, नवापारा सिरमिना से 7.52, निरधी से 5.16, परसदा से 1.04, पाली से 10.64, श्यांग से 5.56, सिरमिना से 6.80 एवं हरदीबाजार से 1.80 क्विंटल धान की बिक्री के लिए कुल 16 टोकन कटे हैं। किसानों का फूल-माला पहनाकर…

Read More

24 से 29 नवंबर तक जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों में लगेंगे शिविर। गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी, नेत्र जांच की भी मिलेगी सुविधा। कबीरधाम जिले में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की पहल पर 24 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक छह दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच, नेत्र जांच तथा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की हृदय जांच की सुविधा मिलेगी। 24 नवंबर – सहसपुर लोहारा, 25 नवंबर – पिपरिया, 26 नवंबर – बोड़ला, 27 नवंबर – कुकदूर, 28 नवंबर – तरेगांव, 29 नवंबर…

Read More

रायपुर – नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स के भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर के हाथों की चाय का लुत्फ लिया। उन्होंने मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पी, पथ विक्रेताओं से बात कर उनके व्यवसाय की जानकारी ली और पीएम स्वनिधि योजना का फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद महिला पथ विक्रेताओं के साथ बैठकर लंच किया

Read More

ओ ओरायपुर, 14 नवम्बर 2026 / राज्यपाल श्री रमेन डेका कल रायगढ़ के शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शौर्य दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों का सम्मान किया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के लिए वीर जवानों का त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। एक सैनिक का बलिदान केवल उसका व्यक्तिगत बलिदान नहीं होता, बल्कि उसका पूरा…

Read More

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जांजगीर-चांपा जिले के 1.28 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को मिलेगी सुविधा 134 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, 5 नवीन केंद्रों से किसानों को नजदीक में उपज बेचने की सुविधा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि तुहर टोकन’ एप से घर बैठे टोकन की सुविधा, सीसीटीवी कैमरों से होगी खरीदी केंद्रों की निगरानी रायपुर, 15 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही…

Read More

रायपुर – 14 नवंबर 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। 11 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में ये भेंट हुई। इसमें देश के अन्य प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी शामिल थे। इस दौरान अजय सिंह ने राष्ट्रपति कार्यालय को एक बुकलेट भेंट की। इसमें बस्तर संभाग में पिछले वर्ष हुए स्थानीय निकायों के शांतिपूर्ण चुनावों में आई चुनौतियों और आयोग की रणनीति के बारे में जानकारी है।

Read More

रायपुर – 14 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मिलकर दीपावली की बधाई दी मुख्यमंत्री ने कहा – दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व है। ये पर्व हमें भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला और परंपराओं की सराहना की और सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

Read More