रायपुर – 14 नवंबर 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
11 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में ये भेंट हुई। इसमें देश के अन्य प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी शामिल थे।
इस दौरान अजय सिंह ने राष्ट्रपति कार्यालय को एक बुकलेट भेंट की। इसमें बस्तर संभाग में पिछले वर्ष हुए स्थानीय निकायों के शांतिपूर्ण चुनावों में आई चुनौतियों और आयोग की रणनीति के बारे में जानकारी है।

