Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES15/11/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जांजगीर-चांपा जिले के 1.28 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को मिलेगी सुविधा

    134 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, 5 नवीन केंद्रों से किसानों को नजदीक में उपज बेचने की सुविधा

     

    कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि

     

    तुहर टोकन’ एप से घर बैठे टोकन की सुविधा, सीसीटीवी कैमरों से होगी खरीदी केंद्रों की निगरानी

     

    रायपुर, 15 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी, जो 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। किसानों को धान विक्रय की सुगम, पारदर्शी एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के 134 धान उपार्जन केंद्रों में 1 लाख 28 हजार 719 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष जिले में 5 नवीन धान उपार्जन केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं।

     

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान किया है। अब निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर प्रति एकड़ समान आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

     

    जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में सभी 134 धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का 36 बिंदुओं की विस्तृत चेकलिस्ट के आधार पर परीक्षण एवं सत्यापन किया गया है। खरीदी केंद्रों में बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, कांटा-बांट, बायोमेट्रिक उपकरण, आर्द्रतामापी यंत्र, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति तथा धान के सुरक्षित भंडारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार पेटी, पर्याप्त कर्मचारियों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो धान खरीदी की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

     

    5 नवीन धान उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी राहत

     

    राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनके गांव के नजदीक धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के दुरपा, बलौदा विकासखंड के कुरदा (च) तथा नवागढ़ विकासखंड के कनस्दा, पचेड़ा एवं पोड़ी राछा में नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इन केंद्रों के खुलने से संबंधित क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे किसानों के समय और परिवहन खर्च की बचत होगा




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
    Next Article शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में केरवाद्वारी धान खरीदी केंद्र में हुई बोहनी, चार किसानों से खरीदा गया 165.20 क्विंटल धान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में 4 बड़े फैसले, गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

    18/11/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.