Author: KARATALA TIMES
कोरबा, 14 नवंबर 2026। कोरबा के लोगों को आने-जाने में अब काफी आसानी होने वाली है। जिले की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। पहली सड़क उरगा से सीतामणी के बीच बनेगी। करीब 9.40 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 34 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। इस मार्ग के तैयार होने पर बिलासपुर-उरगा-हाटी भारतमाला कॉरिडोर से कोरबा का जुड़ाव और मजबूत होगा। साथ ही चांपा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा, जिन्हें अभी तक खराब रास्ते की वजह से दिक्कत झेलनी पड़ती थी। दूसरी सड़क शहर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़//जिले के युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर है। अब PSC की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की विशेष पहल पर जिला प्रशासन जिले में निःशुल्क PSC कोचिंग शुरू करने जा रहा है। इस कोचिंग का मकसद है कि जिले के पढ़े-लिखे और मेहनती युवा CGPSC समेत राज्य की दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की सही तैयारी कर सकें। कोचिंग में विषय विशेषज्ञ युवाओं को सिलेबस, विषयों की तैयारी और परीक्षा की रणनीति के बारे में पूरा मार्गदर्शन देंगे। यानी अब गांव-गरीब घर के बच्चे भी अफसर बनने का सपना देख सकेंगे।…
कोरबा ब्रेकिंग: PHC के भूमिपूजन में पंचों की अनदेखी, सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सहित सभी पंचों का मोर्चा
हरदीबाजार, कोरबा | हरदीबाजार में 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का भूमिपूजन विवादों में घिर गया है। भूमिपूजन में पंचों को नहीं बुलाने से गांव में बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि भूमिपूजन SECL के जीएम शरद तिवारी ने किया। इस दौरान सरपंच लोकेश्वर कंवर मौजूद रहे, लेकिन उपसरपंच और पंचों को निमंत्रण तक नहीं दिया गया। उपसरपंच रेखा जायसवाल सहित सभी पंचों का आरोप है कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं दी गई। फोन करने पर भी सरपंच ने फोन नहीं उठाया। इससे पंचों में भारी…
कोरबा | कोरबा में अब पटवारियों की हड़ताल को और संगठनों का साथ मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा ने पटवारी संघ के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष विनय सोनवानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साफ कहा गया कि पटवारी 13 अक्टूबर से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन शासन संवाद करने की बजाय उन पर दमनात्मक कार्रवाई कर रहा है। संघ ने…
रायपुर, 13 नवंबर 2026 | विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के दूसरे दिवस आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों को आगामी 100 दिनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के लिए योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित करना आवश्यक…
एमसीबी, 13 नवंबर 2026 | मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका उदाहरण मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत ग्राम कटकोना निवासी पवन साय हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के अगले ही दिन अस्थायी जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। पंडो जनजाति से संबंध रखने वाले पवन साय को विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत थी। प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 07 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री…
अम्बिकापुर, 13 नवंबर 2026 | मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित बौरीपारा, शिकारी रोड निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की की समस्या का भी सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से महज एक सप्ताह में निराकरण हुआ है। आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग संबंधी त्रुटि दूर होने से छात्रा को बड़ी राहत मिली है। फॉर्म भरने में हो रही थी परेशानी सौम्या शालिनी तिर्की वर्तमान में कक्षा 12वीं में वाणिज्य संकाय की छात्रा हैं। उनके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज होने के कारण…
रायपुर, 13 नवंबर 2026 | भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन होगा। समारोह में विभिन्न जनजाति समाजों के 50 हजार से अधिक लोग सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वित्त मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा समारोह की तैयारियों का जायजा लेने वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी आज धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच निर्माण, बैठक…
बकाया भुगतान नहीं मिलने से बंद हुई कोचिंग, 106 मेधावी छात्रों का भविष्य अटका कोरबा | नीट-जेईई की तैयारी कर रहे 106 मेधावी छात्रों की पढ़ाई ठप हो गई है। डीएमएफ फंड से करीब एक करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिलने पर एलएन कोचिंग संस्थान ने क्लासेज बंद कर दी हैं। इससे नाराज छात्रों और अभिभावकों ने कलेक्टरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द पढ़ाई शुरू कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि परीक्षा नजदीक है और पढ़ाई बंद होने से उनका भविष्य अटक गया है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।…
मगर ले लेनाग्राम पंचायत झाबर में सरपंच और सचिव के काम से पंच सहित ग्रामीण बेहद नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच कोई काम नहीं कर रहे हैं, सिर्फ आश्वासन देकर काम चला रहे हैं। इसी वजह से पंचायत में विकास कार्य ठप पड़ा है। नाराज ग्रामीणों ने अब विरोध शुरू कर दिया है और ग्राम सभा को लेकर भी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों की मांग है कि पंचायत में रुके हुए विकास कार्यों को जल्द शुरू किया जाए और ग्राम सभा में उनकी समस्याओं को सुना जाए।
