सारंगढ़ बिलाईगढ़//जिले के युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर है। अब PSC की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की विशेष पहल पर जिला प्रशासन जिले में निःशुल्क PSC कोचिंग शुरू करने जा रहा है।
इस कोचिंग का मकसद है कि जिले के पढ़े-लिखे और मेहनती युवा CGPSC समेत राज्य की दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की सही तैयारी कर सकें।
कोचिंग में विषय विशेषज्ञ युवाओं को सिलेबस, विषयों की तैयारी और परीक्षा की रणनीति के बारे में पूरा मार्गदर्शन देंगे। यानी अब गांव-गरीब घर के बच्चे भी अफसर बनने का सपना देख सकेंगे।
इच्छुक युवा 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पंजीयन के लिए गूगल फॉर्म का लिंक जारी किया गया है। प्रशासन ने अपील की है कि इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पंजीयन करा लें। आवेदन मिलने के बाद कोचिंग शुरू होने की जानकारी अलग से दी जाएगी।

