हरदीबाजार, कोरबा | हरदीबाजार में 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का भूमिपूजन विवादों में घिर गया है। भूमिपूजन में पंचों को नहीं बुलाने से गांव में बवाल मच गया है।
बताया जा रहा है कि भूमिपूजन SECL के जीएम शरद तिवारी ने किया। इस दौरान सरपंच लोकेश्वर कंवर मौजूद रहे, लेकिन उपसरपंच और पंचों को निमंत्रण तक नहीं दिया गया।
उपसरपंच रेखा जायसवाल सहित सभी पंचों का आरोप है कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं दी गई। फोन करने पर भी सरपंच ने फोन नहीं उठाया। इससे पंचों में भारी आक्रोश है।
पंचों ने कहा है कि गांव के विकास कार्य में सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलना चाहिए, लेकिन सरपंच मनमानी कर रहे हैं। पंचों ने इस मामले में कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

