कोरबा | कोरबा में अब पटवारियों की हड़ताल को और संगठनों का साथ मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा ने पटवारी संघ के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है।

संघ के जिला अध्यक्ष विनय सोनवानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में साफ कहा गया कि पटवारी 13 अक्टूबर से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन शासन संवाद करने की बजाय उन पर दमनात्मक कार्रवाई कर रहा है। संघ ने इसका कड़ा विरोध किया है।
संघ की मांग है कि हड़ताली पटवारियों पर हो रही कार्रवाई तुरंत रोकी जाए और उनकी मांगों पर संवाद के माध्यम से सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि कर्मचारियों के बीच सरकार के प्रति अच्छा संदेश जाए।
इस दौरान संघ के संरक्षक एस के पाठक, कर्मचारी अधिकारी पेंशनर संगठन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा, प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष नकुल कुमार राजवाड़े ने भी विरोध जताया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रोशन बंजारे, राम कपूर कुर्रे, राजेश साहू, संतोष कुमार यादव, मनोहर सिंह कंवर, तीजराम कुर्रे, शैलेंद्र नदी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

