Author: KARATALA TIMES

रायपुर / जशपुर, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने योजना की कार्यप्रणाली, सिंचाई क्षमता और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी ली। सरगुजा संभाग की अपनी तरह की इस पहली नवाचारी सिंचाई परियोजना की विशेषता यह है कि इसमें *बिजली, डीजल, पेट्रोल अथवा सौर ऊर्जा का उपयोग किए बिना केवल नदी के जल प्रवाह से* खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जा रहा है। आधुनिक विज्ञान और स्थानीय संसाधनों का समन्वय…

Read More

रायपुर, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने गौमाता को तिलक लगाकर पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता से प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की तथा प्रदेश के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहने की मंगलकामना की। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है गोवर्धन पूजा मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा…

Read More

कोरबा / रायपुर। पूरे छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो जा रही है। इस बार जिला प्रशासन ने किसानों को राहत देने के लिए बड़ा इंतजाम किया है। किसानों को अब अपना धान बेचने के लिए सोसायटियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसान *टोकन तुंहर हाथ’ ऐप और पोर्टल की मदद से घर बैठे ही धान बेचने के लिए अपना टोकन प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक करीब 70 फीसदी टोकन मोबाइल ऐप के जरिए जारी किए जाएंगे। शासन के मुताबिक रकबे के अनुसार किसानों को टोकन दिया जाएगा। *प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल…

Read More

कोरबा / कोरकोमा, 10 नवंबर 2026 ब्लॉक स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव (करमा महोत्सव) 2026 का भव्य आयोजन मंगलवार को कोरकोमा के शासकीय हाईस्कूल प्रांगण में धूमधाम से किया माटी, संस्कृति और परंपरा का पर्व” थीम पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया। महोत्सव में ब्लॉक के विभिन्न गांवों से पहुंची लोक नृत्य टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। ढोल-मांदर की थाप, करमा गीतों की गूंज और कलाकारों के कदमों से पूरा प्रांगण झूम…

Read More

कोरबा / पसान, 10 नवंबर 2026 जिले के पसान थाना क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नए थाना प्रभारी सत्यम साहू के पदभार संभालते ही पुलिस ने अवैध जुए के कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पसान क्षेत्र में लंबे समय से जुए का खेल संचालित होने और स्थानीय स्तर पर जुआरियों को संरक्षण मिलने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा एसडीओपी के निर्देशानुसार…

Read More

रायपुर / जशपुर, 9 नवंबर 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78 हजार रुपए की लागत से बनने वाली बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र के 13 गांवों के 3,921 से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा 8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा – खेती-किसानी ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि…

Read More

जशपुर/कोरबा 08 नवम्बर 2026 जशपुर जिले के दुलदुला में महिला किसानों ने इस बार कुछ नया करके दिखाया है। हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के तहत उन्होंने पहली बार गेंदा फूल की खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाया। जिला प्रशासन और हर्षा ट्रस्ट के साथ मिलकर महिलाओं को इस काम के लिए तैयार किया गया, ताकि खेती के साथ-साथ उन्हें आमदनी का एक और जरिया मिल सके। दीपावली के मौके पर 5 नवंबर को महिलाओं ने अपने खेत से गेंदा फूल की पहली बार तोड़ाई की। इसके बाद सारे फूल कोरबा के बाजार में बेचने के लिए भेजे गए।…

Read More

राजू धनवार के घर आयोजित भोज में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ साझा कीं दीपावली की खुशियां, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश कोरबा। दीपावली का पर्व खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसी भावना को साकार करते हुए कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल दीपावली के अवसर पर ग्राम नेवसा में आदिवासी समाज के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने राजू धनवार के घर आयोजित दिवाली भोज कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया। विधायक प्रेमचंद पटेल ने जिस सहजता और आत्मीयता के साथ आदिवासी समाज के लोगों के बीच बैठकर भोजन किया, उसने…

Read More

रायपुर से दुर्ग के सफर के दौरान चौक-चौराहों पर रुककर पुलिस एवं यातायात जवानों को भेंट की मिठाई और उपहार रायपुर, 08 नवम्बर 2026 दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता और आत्मीयता की अनूठी मिसाल पेश की। रायपुर से दुर्ग प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों पर रुककर ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं यातायात पुलिस के जवानों से मुलाकात की। मंत्री श्री यादव ने जवानों को मिठाई और उपहार भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मंत्री जी को अचानक अपने बीच पाकर ड्यूटी…

Read More

कोरबा। जनपद सदस्य श्री किशनलाल कोसले ने दीपावली के पावन पर्व पर ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे तथा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का दीप प्रज्वलित हो।

Read More