Author: KARATALA TIMES

कोरबा, 02 नवम्बर 2026/ अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में पहुंचे। यहां कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जनदर्शन में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत पीएम सूर्यघर योजना के…

Read More

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से 3 अलग-अलग आदेश जारी – कुल 28 अधिकारियों के तबादले। आदेश 2 नवंबर 2026 को जारी। -प्रमोद कुमार नायक – उप संचालक – कोरबा से दंतेवाड़ा – – मीनाक्षी साहू – उप संचालक – संचालनालय रायपुर से कोरबा – नई जिम्मेदारी – – राकेश वर्मा – सहायक खनिज अधिकारी – कोरबा से कोरिया – राहुल गुलाटी – बलरामपुर से कोरबा – नए AMO – विभाग ने बताया – सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर। प्रदेश के प्रमुख तबादले – – योगेन्द्र सिंह -…

Read More

कोरबा। जिले के लिए गौरव का क्षण। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोरबा जिले के तीन शिक्षकों को शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षक – 1. डॉ. मनोज प्रधान – प्रधान पाठक – खरवानी (करतला ब्लॉक) 2. संतोष कुमार कर्ष – सहायक शिक्षक – कारीछापर (पाली ब्लॉक) 3. शांतिलाल कश्यप – सहायक शिक्षक – सरपता (करतला ब्लॉक) यह सम्मान समारोह शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में…

Read More

कोरबा, 01 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को कोरबा में राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। समारोह शाम 7 बजे से घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में होगा। स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक श्री तुलश्वर हीरा सिंह मरकाम,…

Read More

 कलेक्टोरेट सभागृह से लेकर जिले के सभी थानों तक लाइव देखा गया कार्यक्रम कोरबा, 31 अक्टूबर 2026 – राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण कोरबा में किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट सभागृह में बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस परिवार के सदस्य भी परिवार सहित शामिल हुए। जिले के सभी…

Read More

कोरबा, 1 नवंबर 2026 -*शासकीय कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील दर्री के प.ह.नं. 40 भैरोताल के पटवारी श्री मिथलेश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। क्या है मामला  कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पटवारी पर कई गंभीर आरोप थे – 1. दैनिक डायरी संधारित नहीं करना – 2. एग्रीस्टैक पंजीयन और बकेट क्लेम डिजिटल कॉप ऐप में एंट्री नहीं करना – 3. नक्शा बंटाकन और अभिलेख दुरुस्ती के काम लटकाना – 4. खरीफ 2025-26 की मैनुअल गिरदावरी PV के माध्यम से नहीं करना – इस…

Read More

रायपुर / कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ के गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत जय जोहार, छत्तीसगढ़ महतारी की जय!’ के उद्घोष के साथ की। मुख्यमंत्री साय ने कहा – “मेरे प्यारे भाइयों और बहनों आप सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथियों आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर रहा है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का पुण्य स्मरण करता हूँ।” उन्होंने…

Read More

कोरबा /नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पंडित रविशंकर शुक्ल नगर एवं दादर चौक में 1 करोड़ 73 लाख 35 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। क्या-क्या बनेगा – नाली निर्माण, सीसी सड़क, आरसीसी शेड, कलवर्ट और सामुदायिक भवन के ऊपरी तल का निर्माण। मंत्री देवांगन बोले – “पंडित रविशंकर शुक्ल नगर लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समस्या से जूझ रहा था। ट्रिपल इंजन की सरकार 67 वार्डों में विकास को प्राथमिकता दे रही है।…

Read More

कम कैरेट सोने को 22 कैरेट बताकर ठगी – अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार – कोरबा पुलिस *By KORBA – कोरबा / सिविल लाइन रामपुर* *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* के तहत कोरबा पुलिस ने 18 कैरेट सोने को 22 कैरेट बताकर लोगों और गोल्ड लोन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। क्या है मामला  प्रार्थी संजय श्रीवास, निवासी ग्राम कोरबी धतुरा, थाना हरदीबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के इंद्रेश साहू ने 3.75 ग्राम का लॉकेट 22 कैरेट बताकर ₹45,000 में…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 2 नवंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जायजा लिया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में उन्होंने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। क्या-क्या निर्देश दिए – – मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग समय पर पूरी हो – – दर्शक दीर्घा और VIP बैठक व्यवस्था सुनिश्चित हो – – कलाकारों के ठहरने, भोजन, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता की समीक्षा -…

Read More