कोरबा। जिले के लिए गौरव का क्षण। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोरबा जिले के तीन शिक्षकों को शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षक –
1. डॉ. मनोज प्रधान – प्रधान पाठक – खरवानी (करतला ब्लॉक)
2. संतोष कुमार कर्ष – सहायक शिक्षक – कारीछापर (पाली ब्लॉक)
3. शांतिलाल कश्यप – सहायक शिक्षक – सरपता (करतला ब्लॉक)
यह सम्मान समारोह शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उनकी गरिमामयी उपस्थिति में तीनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर जिले भर के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

