छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 2 नवंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जायजा लिया।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में उन्होंने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
क्या-क्या निर्देश दिए –
– मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग समय पर पूरी हो –
– दर्शक दीर्घा और VIP बैठक व्यवस्था सुनिश्चित हो –
– कलाकारों के ठहरने, भोजन, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता की समीक्षा –
– प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग और विभागीय स्टॉलों के लिए व्यवस्थित रूट प्लान –
श्री जैन ने कहा – “राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा और उपलब्धियों का प्रतीक है – समारोह की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं –
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

