कोरबा, 1 नवंबर 2026 -*शासकीय कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील दर्री के प.ह.नं. 40 भैरोताल के पटवारी श्री मिथलेश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
क्या है मामला
कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पटवारी पर कई गंभीर आरोप थे –
1. दैनिक डायरी संधारित नहीं करना –
2. एग्रीस्टैक पंजीयन और बकेट क्लेम डिजिटल कॉप ऐप में एंट्री नहीं करना –
3. नक्शा बंटाकन और अभिलेख दुरुस्ती के काम लटकाना –
4. खरीफ 2025-26 की मैनुअल गिरदावरी PV के माध्यम से नहीं करना –
इस पर कार्यालयीन पत्र क्रमांक 1673/भू.अ./पट.स्था./2026, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जवाब 5 अक्टूबर को आया, पर संतोषप्रद नहीं था।
13 अक्टूबर से गायब –
जांच में पता चला कि श्री वर्मा 13 अक्टूबर 2026 से लगातार ड्यूटी से गायब हैं। इसी दौरान चक्रवात अर्नब से फसल क्षति का आकलन और धान खरीदी से पहले किसानों की समस्याओं का समाधान होना था, जो प्रभावित हुआ।
कार्रवाई –
इसे सेवा में व्यवधान और घोर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1) और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील अजगरबहार रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

