Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 79.38 करोड़ की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन, 13 गांवों के 3921 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 79.38 करोड़ की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन, 13 गांवों के 3921 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES10/11/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर / जशपुर, 9 नवंबर 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78 हजार रुपए की लागत से बनने वाली बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र के 13 गांवों के 3,921 से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा 8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा – खेती-किसानी ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार

    मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि खेती-किसानी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार है और किसानों की समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

    उन्होंने कहा कि पर्याप्त सिंचाई सुविधा के अभाव में किसानों को कई बार मौसम और वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है। बगिया बैराज परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों की यह चिंता काफी हद तक दूर होगी। उन्हें खरीफ के साथ रबी की फसल के लिए भी सिंचाई का पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे किसान वर्ष में एक से अधिक फसल लेकर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे।

    मोबाइल से संचालित होगी सिंचाई व्यवस्था, प्रदेश की पहली परियोजना

    मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस परियोजना की विशेषता इसका आधुनिक तकनीक आधारित संचालन है। सिंचाई व्यवस्था को मोबाइल माध्यम से संचालित किया जा सकेगा।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की आधुनिक तकनीक पर आधारित यह पहली परियोजना है। इससे जल प्रबंधन को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

     

    वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी, कृषि में आएंगी नई संभावनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बैराज के निर्माण से वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ेगा। किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी मिलने से कृषि उत्पादन बढ़ेगा और खेती में नई संभावनाएं विकसित होंगी।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिले, खेती की लागत कम हो और उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो।

    मैनी नदी पर मुसकुटी में बनेगा बैराज, इन 13 गांवों को मिलेगा लाभ

    उल्लेखनीय है कि बगिया बैराज का निर्माण मैनी नदी पर स्थित पुल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मुसकुटी में किया जाएगा।

    परियोजना से बगिया, रजौटी, सुजीबहार, दोकड़ा, पतरापाली, बांसबहार सहित आसपास के कुल 13 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और कृषि आधारित आजीविका को नई मजबूती मिलेगी।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleदुलदुला की महिला किसानों के फूल पहुंचे कोरबा, दीपावली पर हुई ₹8000 की कमाई
    Next Article कोरबा-पसान में नए थाना प्रभारी सत्यम साहू का एक्शन शुरू, जुआरियों पर कसा शिकंजा
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    करतला

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला समाधान, जोगीदल्ली (भाटापारा) में फिर शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिन में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, व्हाट्सऐप पर आई PDF

    21/11/2026
    Editors Picks

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.