Author: KARATALA TIMES

गौधाम में शेड निर्माण के लिए 10 लाख गौरव पथ के लिए 50 लाख की घोषणा कोरबा, 17 नवंबर 2026 गोपाष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर आज जिले के ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता की सेवा एवं प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गोपाष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई…

Read More

कोरबा, 17 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ / कोरबा जिले के ग्राम पंचायत सुपातराई के आश्रित ग्राम चीताखोल स्थित पिकनिक स्पॉट पर कथित रूप से असामाजिक गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं। पिकनिक मनाने के नाम पर यहां पहुंचने वाले कुछ लोगों द्वारा शराब का सेवन, कांच की बोतलें तोड़कर बांध में फेंकने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने और गाली-गलौज करने जैसी हरकतें किए जाने का आरोप लगाया गया है। इन गतिविधियों से गांव का माहौल प्रभावित होने के साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में ग्राम चीताखोल के ग्रामीणों…

Read More

बिलासपुर से शुरू होगा दौरा, कनबेरी में गोपाष्टमी महापर्व में लेंगे हिस्सा, कोरबा में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत कोरबा, 17 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल 17 नवंबर, मंगलवार को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर कार्यालय उप मुख्यमंत्री की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 09:45 बजे बिलासपुर से प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक वे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान, बिलासपुर में पी.एम. स्वनिधि महोत्सव में सम्मिलित होंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे बिलासपुर से…

Read More

विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ, पहले दिन किसानों ने बेचा धान कोरबा, 15 नवंबर 2026 जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज पाली, परसदा, निरधी, डोड़की और कुलहरिया धान उपार्जन केंद्रों में भी खरीदी प्रारंभ हुई। पाली केंद्र में विधायक ने किया शुभारंभ पाली उपार्जन केंद्र में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान का सम्मान किया और उपस्थित किसानों को खरीदी शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनपद सदस्य, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि और…

Read More

व्रती माताओं-बहनों और क्षेत्रवासियों को दी छठ महापर्व की हार्दिक बधाई, बोले – हमारी समृद्ध लोक परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है छठ महापर्व रायपुर, 15 नवंबर 2026 वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी आज लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रायगढ़ के जूटमिल स्थित कयाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने छठ महापर्व के तीसरे दिन आयोजित संध्या अर्घ्य में सम्मिलित होकर व्रती माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मइया एवं भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और खुशहाली…

Read More

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, सीएम साय बोले – जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि ही हमारी सरकार का संकल्प रायपुर, 15 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ में आज जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। धरमजयगढ़ में हुए राज्यस्तरीय समारोह में हजारों की संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने जनजातीय समाज के गौरव, संघर्ष और बलिदान को याद किया। भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय…

Read More

बिलासपुर में 89 केंद्रों में खरीदी शुरू, जांजगीर-चांपा में 115 केंद्रों में टोकन जारी, जल्द शुरू होगी खरीदी बिलासपुर, 15 नवंबर 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में बिलासपुर संभाग में धान खरीदी तेजी से आगे बढ़ रही है। संभाग के पांचों जिलों में टोकन जारी करने और उपार्जन केंद्रों में खरीदी शुरू करने का काम चल रहा है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा खरीदी बिलासपुर जिले में कुल 154 उपार्जन केंद्रों में से 151 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 89…

Read More

3095 केंद्रों पर खरीदी की व्यवस्था, 27.50 लाख किसान जुड़े, रायगढ़ में 20 चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रायपुर / धरमजयगढ़, 16 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में धरमजयगढ़ पहुंचकर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस वर्ष सरकार किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। सबसे बड़ी घोषणा: कम बेचा तो भी पूरा…

Read More

रामपुर। 15 नवंबर — जनजातीय गौरव दिवस पर रामपुर में गूंजा एक ही नाम — भगवान बिरसा मुंडा। आदिवासी जननायक, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के क्रांतिकारी योद्धा बिरसा मुंडा जी की जयंती पर विधायक फूलसिंह राठिया ने उन्हें विनम्र वंदन करते हुए साफ संदेश दिया — आदिवासी अस्मिता से कोई समझौता नहीं होगा। विधायक ने कहा — बिरसा मुंडा सिर्फ एक नाम नहीं, एक आंदोलन हैं। उन्होंने अंग्रेजों से लेकर शोषण की हर ताकत से टक्कर ली। आज भी अगर आदिवासी के हक पर आंच आई, तो हम बिरसा के रास्ते पर चलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष…

Read More

बलरामपुर। यहां धान खरीदी की शुरुआत इस बार कुछ खास रही। किसानों ने खुद विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी उत्सव 2026-27 का शुभारंभ किया। बलरामपुर धान उपार्जन केंद्र में किसानों ने तौल मशीन और बांट की पूजा की। इसके बाद कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने धान बेचने आए किसान श्री संतन सिंह और श्री संतोष यादव का तिलक लगाकर, माला पहनाकर सम्मान किया, मुंह मीठा कराया और सभी किसानों को शुभकामनाएं दीं। पहले ही दिन जिले के कई केंद्रों — वीरेंद्रनगर, रघुनाथनगर, बरदर, वाड्रफनगर, बसंतपुर, डोंगरो, बरियों, सरना, रामानुजगंज, जमड़ी, त्रिकुंडा, बलंगी, रामनगर में सुबह से ही किसानों की…

Read More