बिलासपुर में 89 केंद्रों में खरीदी शुरू, जांजगीर-चांपा में 115 केंद्रों में टोकन जारी, जल्द शुरू होगी खरीदी
बिलासपुर, 15 नवंबर 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में बिलासपुर संभाग में धान खरीदी तेजी से आगे बढ़ रही है। संभाग के पांचों जिलों में टोकन जारी करने और उपार्जन केंद्रों में खरीदी शुरू करने का काम चल रहा है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।
बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा खरीदी
बिलासपुर जिले में कुल 154 उपार्जन केंद्रों में से 151 में टोकन जारी किए गए हैं तथा 89 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां अब तक 3,603.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 2,155 क्विंटल धान खरीदा गया
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 23 केंद्रों में से 22 में टोकन जारी हुए तथा 15 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 2,155.20 क्विंटल धान खरीदा गया है।
मुंगेली में 30 केंद्रों में खरीदी शुरू
मुंगेली जिले में 113 केंद्रों में से 109 में टोकन जारी हुए तथा 30 केंद्रों में खरीदी शुरू हुई है। यहां 1,956.40 क्विंटल धान* का उपार्जन हुआ है।
कोरबा में 11 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ
कोरबा जिले में 73 केंद्रों में से 55 में टोकन जारी हुए तथा 11 केंद्रों में खरीदी प्रारंभ हुई है। यहां 438 क्विंटल धान खरीदा गया है।
जांजगीर-चांपा में खरीदी शुरू होना शेष
जांजगीर-चांपा जिले में 134 केंद्रों में से *115 में टोकन* जारी किए जा चुके हैं, जबकि खरीदी प्रारंभ होना शेष है। यहां जल्द ही खरीदी शुरू की जाएगी।
किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता दी जाएगी। इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और खरीदी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।

