Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»धरमजयगढ़ से CM साय ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, 21 क्विंटल से कम बेचने पर भी मिलेगा पूरा 13,839 रुपये, प्रदेश में अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान का उपार्जन
    छत्तीसगढ़

    धरमजयगढ़ से CM साय ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, 21 क्विंटल से कम बेचने पर भी मिलेगा पूरा 13,839 रुपये, प्रदेश में अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान का उपार्जन

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES16/11/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    3095 केंद्रों पर खरीदी की व्यवस्था, 27.50 लाख किसान जुड़े, रायगढ़ में 20 चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी

    रायपुर / धरमजयगढ़, 16 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में धरमजयगढ़ पहुंचकर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया।

    इस वर्ष सरकार किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है।

    सबसे बड़ी घोषणा: कम बेचा तो भी पूरा पैसा

    मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत *प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता* दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार कम उत्पादन या अन्य परिस्थितियों के कारण किसान पूरा धान नहीं बेच पाते। ऐसी स्थिति में भी उन्हें सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी सहायता मिलेगी। उदाहरण के तौर पर यदि कोई किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान बेचता है, तो शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता भी उसे दी जाएगी। इस फैसले से विशेष रूप से कम उत्पादन वाले जनजातीय एवं वनांचल क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    3095 केंद्रों में खरीदी, 1.98 लाख क्विंटल उपार्जन

    प्रदेश के 33 जिलों में कुल 3,095 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। 15 नवंबर की स्थिति में *एल2,805 केंद्रों में टोकन जारी हो चुके हैं, जबकि 1,606 केंद्रों में खरीदी शुरू हो गई है।

    अब तक कुल 1,98,364.80 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। इसमें 1,10,979.20 क्विंटल मोटा, 80,489.60 क्विंटल पतला और 6,896 क्विंटल सरना धान शामिल है।

    किस्मवार और जिलावार उपार्जन

    – बालोद: 3,230.40 क्विंटल मोटा, 21,304.40 क्विंटल पतला, 141.20 क्विंटल सरना
    – बेमेतरा: 8,735.60 क्विंटल मोटा, 6,278.80 क्विंटल पतला, 1,306 क्विंटल सरना
    – दुर्ग: 3,722 क्विंटल मोटा, 9,502.80 क्विंटल पतला, 728 क्विंटल सरना
    – राजनांदगांव:9,173.60 क्विंटल मोटा, 16,280.80 क्विंटल पतला, 1,010 क्विंटल सरना
    – धमतरी: 11,580.80 क्विंटल मोटा, 7,796 क्विंटल पतला, 452.40 क्विंटल सरना
    – महासमुंद: 20,444.80 क्विंटल मोटा धान

    जिलों में खरीदी की रफ्तार

    – बलरामपुर: 54 में से 50 में टोकन जारी, 34 में खरीदी शुरू, 5,614 क्विंटल उपार्जन
    – सूरजपुर: 60 में से 55 में टोकन जारी, 18 में खरीदी शुरू, 2,006 क्विंटल उपार्जन
    – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 43 में से 42 में टोकन जारी, 36 में खरीदी शुरू, 3,161.60 क्विंटल उपार्जन
    – जशपुर: 49 में से 40 में टोकन जारी, 2 में खरीदी शुरू, 95.60 क्विंटल उपार्जन
    – मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 28 में से 26 में टोकन जारी, 2 में खरीदी शुरू, 395.60 क्विंटल उपार्जन

    रायगढ़ में 85,501 किसानों का पंजीयन, 20 चेक पोस्ट पर निगरानी

    रायगढ़ में किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों की संख्या 105 से बढ़ाकर 112 और सेवा सहकारी समितियों की संख्या 69 से बढ़ाकर *79* की गई है। जिले में *85,501 किसानों* ने पंजीयन कराया है, जिनका पंजीकृत रकबा 1,21,690.325 हेक्टेयर है। पिछले वर्ष की तुलना में 860 किसानों की वृद्धि हुई है।

    अवैध धान परिवहन और विक्रय पर रोक के लिए जिले में 20 चेक पोस्ट पर तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण कर अवैध परिवहन, भंडारण और विक्रय पर नजर रख रहे हैं।

    सरकार का लक्ष्य

    राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है। समय पर टोकन, बेहतर व्यवस्था, 3,100 रुपये की दर और कृषक उन्नति योजना की पूरी आदान सहायता से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। सरकार की इन किसान हितैषी पहलों से प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त होगा।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleजल-जंगल-जमीन के लड़ाई क्रांतिकारी योद्धा को नमन, राठिया का एलान  बिरसा के रास्ते से नहीं हटेंगे जनजातीय गौरव दिवस पर राठिया ने सभी क्षेत्रवासियों को दी बधाई 
    Next Article बिलासपुर संभाग में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 जिलों में 8,153 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में केरवाद्वारी धान खरीदी केंद्र में हुई बोहनी, चार किसानों से खरीदा गया 165.20 क्विंटल धान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में 4 बड़े फैसले, गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

    18/11/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.