बिलासपुर से शुरू होगा दौरा, कनबेरी में गोपाष्टमी महापर्व में लेंगे हिस्सा, कोरबा में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
कोरबा, 17 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल 17 नवंबर, मंगलवार को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर कार्यालय उप मुख्यमंत्री की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 09:45 बजे बिलासपुर से प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक वे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान, बिलासपुर में पी.एम. स्वनिधि महोत्सव में सम्मिलित होंगे।
इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे बिलासपुर से ग्राम-कनबेरी, श्री अग्रसेन गौ धाम, कोरबा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 01:30 बजे से 02:15 बजे तक वे कनबेरी में गोपाष्टमी महापर्व में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 02:30 बजे से 03:30 बजे तक उप मुख्यमंत्री राजीव गांधी ऑडिटोरियम, प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर, टीपी नगर, कोरबा में जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
इसके बाद दोपहर 03:30 बजे से सायं 04:45 बजे तक वे कोरबा में आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। सायं 05:00 बजे से 07:00 बजे तक वे पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागृह, आशीर्वाद पाइंट, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह-कोरबा में सम्मिलित होंगे।
सायं 07:00 बजे वे कोरबा से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 10:00 बजे नवा रायपुर पहुंचेंगे।
दौरे को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था, फालो-पायलेट एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

