Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, परिजनों को सौंपी 25 हजार की सहायता राशि

    20/11/2026

    छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बस्तर के 47 VIP की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय, दीपक बैज, कवासी लखमा समेत कई बड़े नेताओं की श्रेणी घटी

    20/11/2026

    अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त कोचिया-बिचौलियों पर अंकुश लगाने प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी

    20/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा : धान खरीदी के पहले ही दिन बोहनी शुरू, 11 केंद्रों पर 16 किसानों ने कटवाए टोकन
    छत्तीसगढ़

    कोरबा : धान खरीदी के पहले ही दिन बोहनी शुरू, 11 केंद्रों पर 16 किसानों ने कटवाए टोकन

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES15/11/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा। धान खरीदी के पहले ही दिन से इस साल धान की आवक (बोहनी) शुरू हो जाएगी। पहले दिन 15 नवंबर के लिए जिले में 11 समितियों के 11 उपार्जन केंद्रों के लिए 16 किसानों ने टोकन तुंहर एप से 49.48 क्विंटल धान का टोकन कटवाया है।

    समितिवार टोकन –
    केरवाद्वारी से 5, छुरीकला से 1.20, डोंडकी से 2.96, तुमान से 2.32, नवापारा सिरमिना से 7.52, निरधी से 5.16, परसदा से 1.04, पाली से 10.64, श्यांग से 5.56, सिरमिना से 6.80 एवं हरदीबाजार से 1.80 क्विंटल धान की बिक्री के लिए कुल 16 टोकन कटे हैं।

    किसानों का फूल-माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन कर धान खरीदी अभियान का श्रीगणेश किया जाएगा। एकादशी के उपरांत धान की कटाई-मिंजाई में तेजी आएगी, जिससे आने वाले दिनों में अन्य समितियों से भी ऑनलाइन टोकन तुंहर एप एवं समिति स्तर से तेजी से टोकन कटने के आसार हैं।

    गत वर्ष का लेखा-जोखा –
    गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कुल 52 हजार 566 पंजीकृत किसान थे। जिसमें से 43 हजार 861 किसानों ने 27 लाख 47 हजार 101.20 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था, जिसकी कीमत 650 करोड़ 78 लाख 82 हजार 742.80 रुपये थी। इस साल 909 नए किसान पंजीकृत हुए हैं। 1.72 फीसदी नए किसान बढ़ गए, जिससे 60 समितियों में किसानों की संख्या बढ़कर 53 हजार 475 हो गई है।

    इस बार बायोमेट्रिक से होगी खरीदी –
    गत वर्ष तक मोबाइल ओटीपी आधारित धान खरीदी व्यवस्था लागू थी। लेकिन इस बार शासन ने इसे और अधिक विश्वसनीय-पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी व्यवस्था लागू कर दी है। मार्कफेड ने सभी समितियों के उपार्जन केंद्रों में फिंगर प्रिंट डिवाइस और आइरिस डिवाइस उपलब्ध करा दी है। किसान अथवा नॉमिनी को थंब इम्प्रेशन (अंगूठा) लगाने के उपरांत ही धान बेचने की पात्रता होगी।

    1 क्विंटल बेचने पर भी मिलेगा 21 क्विंटल का बोनस –
    गिरदावरी बोनी रकबा के आधार पर किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की पात्रता होती है। तय समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा प्रति क्विंटल 659 रुपये की राशि कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि (बोनस) के रूप में दी जाती है। यह कुल 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर का हिस्सा है।

    इस साल शासन ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले ऐसे किसानों को भी पूरे 21 क्विंटल के अनुपात में 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि दी जाएगी, जिसने 21 क्विंटल से भी कम धान बेचा हो। यानी 1 क्विंटल धान बेचकर भी पूरे 21 क्विंटल के धान की बोनस राशि पाने के हकदार होंगे। यह राशि धान बेचने के दौरान ही भुगतान योग्य राशि के साथ खाते में समायोजित कर दी जाएगी।

    बारदाना की स्थिति –
    जिले में इस साल 31 लाख 16 हजार 270 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है। इसके लिए 15 हजार 582 गठान बारदाना का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 5104 गठान नया बारदाना भंडारित किया जा चुका है, वहीं राइस मिलर्स व पीडीएस के 11 हजार 960 नग पुराना सत्यापित बारदाना भंडारित है। कुल 17 हजार 64 बारदानों की उपलब्धता है, जिसमें से 3017 गठान बारदाना समितियों को आपूर्ति की जा चुकी है।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Article उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
    Next Article राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी बधाई
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, परिजनों को सौंपी 25 हजार की सहायता राशि

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बस्तर के 47 VIP की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय, दीपक बैज, कवासी लखमा समेत कई बड़े नेताओं की श्रेणी घटी

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त कोचिया-बिचौलियों पर अंकुश लगाने प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    राज्यपाल रमेन डेका से महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 23 नवंबर को मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा पर कार्यशाला में मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्रण

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जमीन में कूटरचना का बड़ा खुलासा, आजाद इराकी व पटवारी सहित 4 पर FIR के निर्देश

    20/11/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    Editors Picks

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, परिजनों को सौंपी 25 हजार की सहायता राशि

    20/11/2026

    छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बस्तर के 47 VIP की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय, दीपक बैज, कवासी लखमा समेत कई बड़े नेताओं की श्रेणी घटी

    20/11/2026

    अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त कोचिया-बिचौलियों पर अंकुश लगाने प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी

    20/11/2026

    राज्यपाल रमेन डेका से महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 23 नवंबर को मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा पर कार्यशाला में मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्रण

    20/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.