रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान डॉ. ममता साहू ने राज्यपाल को आगामी 23 नवंबर 2026 को मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित होने वाली प्रशिक्षण सह कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान महिला सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

