अम्बिकापुर। कभी कच्चे मकान में बारिश की एक-एक बूंद चिंता बन जाती थी। छत से टपकता पानी, भीगते कपड़े, भीगता सामान — यही थी पहाड़ी कोरवा समाज की दिलासो की रोज की कहानी।
अब वही दिलासो अपने पक्के मकान में परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जी रही हैं।
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम आमादरहा की रहने वाली दिलासो पहाड़ी कोरवा को *पीएम-जनमन आवास योजना* के तहत पक्का आवास मिला है। वर्षों पुराना पक्के घर का सपना अब पूरा हो गया है।
अब सिर्फ मकान ही नहीं, *पक्के आवास के साथ सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य* जैसी जरूरी सुविधाएं भी जुड़ रही हैं। साथ ही *महतारी वंदन योजना* से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों में बड़ा सहारा बन रही है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
शासन की योजनाओं से मिले लाभ से खुश दिलासो ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का दिल से आभार जताया।
वे कहती हैं — _“सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए सच में काम कर रही है। मुझे पक्का मकान मिला है और महतारी वंदन से हर महीने सहायता भी मिल रही है।”_
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दिलासो ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए सरकार को धन्यवाद दिया।
दिलासो के जीवन में आया यह बदलाव जनजातीय समाज के सम्मान, सुरक्षा और समावेशी विकास की मिसाल बन रहा है।

