कोरबा। 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में कोरबा विकासखंड के ग्राम तिलकेजा स्थित आमापाली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में भी बाल दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय स्टाफ द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इसके बाद विद्यालय के सभी बच्चों का गुलाल लगाकर अभिनंदन किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके पश्चात केक काटकर बाल दिवस की खुशियां साझा की गईं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

