Author: DEOKI JAGDISHPURI

करतला / कथरीमाल  – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला करतला जनपद के ग्राम पंचायत कथरीमाल से सामने आया है। यहां हितग्राही गौतम प्रसाद ने 3 साल पहले पक्का फर्श कोटना का निर्माण पूरा करा दिया, लेकिन आज तक उसे सामग्री की 64 हजार रुपये की राशि नहीं मिली। हितग्राही ने जून 2025 में कलेक्टर कोरबा को लिखित शिकायत देकर बकाया राशि दिलाने और दोषी रोजगार सहायक पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन 3 माह बाद भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्या है पूरा मामला गौतम प्रसाद को वर्ष…

Read More

कोरबा, 24 सितंबर 2026। भाकपा जिला परिषद कोरबा के नेतृत्व में ग्राम तुमान, सरईडीह, पकरिया के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने तुमान की वर्षों से लंबित जनसमस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें – – बरपाली से तुमान सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। – गांव में नाली नहीं होने से दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। – प्राचीन तालाब का उत्तरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से जल संकट बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के निराकरण और…

Read More

कोरबा, 24 सितंबर 2026/खनिज शाखा, जिला कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के अंतर्गत चतुर्थ चरण में जिले की तीन रेत खदानों के उत्खनन पट्टा आबंटन हेतु इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) आयोजित की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी के माध्यम से ग्राम कुदमुरा, तहसील भैसमा, ग्राम चारपारा, तहसील दर्री तथा ग्राम भिलाईखुर्द, तहसील कोरबा स्थित रेत खदानों के उत्खनन पट्टे का आबंटन किया जाना है। इसके लिए निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक बोलीदार इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी में भाग ले सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी में बोली प्रारंभ करने की तिथि 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से निर्धारित…

Read More

कोरबा, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर से 07 अक्टूबर 2026 तक तिथिवार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय *मातृ संवाद एवं सम्मान समारोह* आयोजित होगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा के उत्सव का माहौल रहेगा। पोषण शक्ति सम्मान से होंगी माताएं सम्मानित कार्यक्रम में सजग माताओं का हौसला बढ़ाया जाएगा। महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग स्वयं तथा अपने बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए करने वाली माताओं को *पोषण शक्ति…

Read More

कोरबा, 24 सितंबर 2026। खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कोरबा ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में *ब्रांड ‘विबा’ के ‘एगलेस मेयोनेज’ बैच क्रमांक K-182* के विक्रय एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्या है पूरा मामला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बस्तर द्वारा फर्म मेसर्स वी.आर.बी. कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्रा. लि., प्लाट नं. एस.पी. 3-7, आर.आई.आई.सी. इंडस्ट्रियल एरिया, गुर्जर केशवाना, कोटपुतली, राजस्थान-303108 द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ ‘विबा एगलेस मेयोनेज’ का नमूना जांच के लिए लिया गया था। इस बैच की निर्माण तिथि 18 अप्रैल 2026…

Read More

कोरबा, 24 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा पात्रतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में 25 सितंबर 2026 को जुनियर क्लब सीएसईबी कोरबा में शिविर आयोजित किया गया हैे। शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु उपस्थित…

Read More

कोरबा, 24 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के पोड़ी उपरोड़ा में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायता एवं उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें सुगम आवागमन तथा बेहतर जीवन की सुविधा प्रदान करना रहा। शिविर में 11 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों के आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने दैनिक कार्यों के लिए अधिक आत्मनिर्भर होकर आवागमन कर सकेंगे। सहायता सामग्री प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखाई दिया। इसी क्रम में एक बच्चे को…

Read More

कोरबा, 24 सितंबर 2026। बचपन से डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करने का सपना देखने वाली दोंदरो की बेटी यागिनी कंवर का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। विकासखंड कोरबा के ग्राम दोंदरो निवासी यागिनी ने 10वीं के बाद से ही NEET को अपना लक्ष्य बनाया। कड़ी मेहनत से NEET-2026 में सफलता हासिल कर चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में MBBS में प्रवेश पाया। लेकिन सीमित आर्थिक स्थिति उनके सपनों के आड़े आ रही थी। तभी सेवा संकल्प अभियान उनके लिए संबल बना। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास (DMFT) शिक्षा प्रोत्साहन योजना’…

Read More

कोरबा, 24 सितंबर 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला में आयोजित होने वाला वृहद रक्तदान शिविर अब नवीन तिथि पर आयोजित होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ब्लॉक करतला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व निर्धारित तिथि 23/09/2026 को होने वाला शिविर कुछ प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब यह शिविर 25/09/2026 दिन गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। स्थान – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करतला, जिला कोरबा (छ.ग.) आयोजक – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ब्लॉक करतला विभाग ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। आपका एक रक्तदान किसी के लिए नई उम्मीद…

Read More

जांजगीर-चांपा, 24 सितंबर 2026। पामगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा भुईगांव के प्रधान पाठक से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने सभी शासकीय विद्यालयों में अनुशासन और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। जिला शिक्षा अधिकारी और BEO को नियमित निरीक्षण और निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा – विद्यालयों में शिक्षकों…

Read More