Author: DEOKI JAGDISHPURI
दुर्गेश मरावी की रिपोर्ट हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को सड़क, जल संरक्षण और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम नेवसा में सामुदायिक भवन सह आहाता निर्माण के लिए 19 लाख 59 हजार 488 रुपये, तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण के लिए 16 लाख 11 हजार 624 रुपये तथा 620 मीटर सीसी रोड…
करतला टाइम्स / कोरबा, 25 सितंबर 2026 – सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के सद्भावना भवन में खंड स्तरीय दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड़, एसडीएम श्री मनोज कुमार बंजारे, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 275 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें 65 अस्थि दिव्यांग, 24 श्रवण बाधित, 124 बहु दिव्यांग और 36 दृष्टिबाधित शामिल रहे। मौके पर 38 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार 9 मोटराइज्ड…
करतला टाइम्स / कोरबा, 25 सितंबर 2026 – सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम अंतर्गत जूनियर क्लब श्रम कल्याण केन्द्र, सीएसईबी कोरबा पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर दैनिक जीवन को सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि श्री गोपाल मोदी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती सुष्मिता अनंत कमलेश, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में…
करतला टाइम्स / कोरबा, 25 सितंबर 2026*एल – जिले को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एक और बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर को जिले में महापरीक्षा का आयोजन होगा। जिले के 383 उल्लास केंद्रों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 7,817 शिक्षार्थी शामिल होंगे। विशेष बात यह है कि कोरबा जिला जेल और कटघोरा उपजेल में भी 50 से अधिक बंदी इस परीक्षा में शामिल होकर अपनी साक्षरता का मूल्यांकन करेंगे। कलेक्टर ने की सहभागिता की अपील कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों…
करतला टाइम्स / कोरबा, 25 सितंबर 2026 – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ कल *26 सितंबर को प्रातः 11:45 बजे* नगर निगम नेहरू सभागार, कोरबा में किया जाएगा। इस नवाचार मंच के माध्यम से विद्यार्थी, स्टार्टअप, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्व-सहायता समूह एवं आम नागरिक जनहित से जुड़े नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रशासन के अनुसार राज्य स्तर पर कुल 5 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 1 लाख, 75 हजार एवं 50 हजार रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार निर्धारित हैं।…
एसिसल्फेम पोटैशियम की मात्रा मानक से अधिक, कोलकाता लैब ने घोषित किया असुरक्षित – खाद्य विभाग ने दी विक्रेताओं को चेतावनी करतला टाइम्स / कोरबा, 25 सितंबर 2026 – कोरबा जिले में आम लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली ‘जैन चुस्की चाय’ के विक्रय और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा जांच में इस चाय में प्रतिबंधित स्वीटनर की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित उत्पाद का नाम ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 है। इसका निर्माण मेसर्स जैन…
पालकों से बच्चों को घर पर रखने की अपील, अनावश्यक यात्रा से बचने के निर्देश रायपुर / कोरबा, 25 सितंबर 2026 – प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कल 26 सितंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं X (ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा…
कोरबा, 25 सितंबर 2026- कोरबा शहर की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को प्रशासनिक सहमति दे दी है। इनमें सीतामणी से उरगा होते हुए भारतमाला चौक तक, मेन बैरियर से ट्रायजंक्शन (राजा होटल) तक तथा रेलवे क्रॉसिंग से गौमाता चौक तक के मार्गों का निर्माण एवं चौड़ीकरण शामिल है। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि उक्त प्रस्ताव को एसईसीएल की कार्यात्मक निदेशक समिति की बैठक में प्रशासनिक सहमति प्रदान की गई है। राशि राज्य शासन…
कोरबा, 25 सितंबर 2026 – सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम अंतर्गत 24 सितंबर को जिले के सभी विकासखंडों में शिक्षा दान रथ निकाला गया था। रथ के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए नागरिकों और इच्छुक दानदाताओं से स्वेच्छा से कॉपी-किताब, पाठ्यपुस्तकें, नवोदय प्रवेश परीक्षा, नीट, जेईई, पीएससी, यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें दान करने की अपील की गई थी। इसी बीच पाली विकासखंड के संकुल शैक्षिक समन्वयक अशोक कुमार भारद्वाज द्वारा संकुल के व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षा दान रथ के लिए सभी शिक्षकों से 200 रुपये सहयोग राशि देने की सूचना…
कोरबा, 25 सितंबर 2026 – दूरस्थ अंचलों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा DMF मद से किए जा रहे कार्यों का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत तानाखार में करीब 45 वर्ष पुराने जर्जर माध्यमिक शाला भवन की जगह अब जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से नया शैक्षणिक भवन बनकर तैयार हुआ है, जो बच्चों को सुरक्षित और बेहतर अध्ययन का वातावरण दे रहा है। बरसात में टपकती थी छत, अब लौटी रौनक पुराना विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर था।…
