कोरबा, 30 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत पाली के ग्राम लाफा में 28 सितंबर को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

समाज कल्याण और आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की शपथ ली।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।








