Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा, 30 सितंबर। विकासखंड कोरबा के ग्राम पसरखेत स्थित शासकीय प्राथमिक 30 सितंबर दिन बुधवार कोदोपहर करीब 2:45 बजे बंद मिली। जिला मुख्यालय से इस स्कूल की दूरी लगभग 20 से 22 किलोमीटर है। नियमानुसार इस समय स्कूल संचालित होना था, लेकिन मौके पर ताला लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर जब टीम स्कूल पहुंची तो परिसर बंद था और बच्चे बाहर थे। प्रधान पाठक से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे संतान पालन अवकाश (CCL) पर हैं। संकुल प्रभारी से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शाला में एक ही शिक्षक पदस्थ…
कोरबा, 29 सितंबर 2026 जिला पंचायत कोरबा ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (VB-GRAMG) के तहत 3 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। जारी विज्ञापन के अनुसार – 1. कंप्यूटर प्रोग्रामर – 01 पद (जिला स्तर) एकमुश्त मानदेय – 51,780 रुपये प्रतिमाह 2. कार्यक्रम अधिकारी – 02 पद (जनपद स्तर) एकमुश्त मानदेय – 49,875 रुपये प्रतिमाह जिला पंचायत ने बताया कि पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तिथि और भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी जिला पंचायत कोरबा के सूचना पटल और जिले की NIC वेबसाइट http://korba.gov.in पर देखी जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी…
कोरबा, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय, कोरबा में आज महाविद्यालय स्तरीय ‘सेवा के रंग’ रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और समावेशी विकास जैसे विषयों पर विकसित भारत की संकल्पना प्रस्तुत की। माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने रंगोली का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित गतिविधियां युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर देती हैं। महाविद्यालय के…
कोरबा 29 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और भारत के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कोरबा विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में कोरबा विकासखंड के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों से स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। उनकी कलाकृतियों में विकसित भारत, शिक्षा,…
कोरबा, 29 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कोरबा नगर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, पंप हाउस में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने हुनर और विचारों का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” विषय पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत की अपनी परिकल्पना को चित्रों में उकेरते हुए शिक्षा, तकनीक, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समृद्धि जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया। वहीं भाषण प्रतियोगिता…
कोरबा, 29 सितंबर 2026 मुड़ापार के नवधापारा की रहने वाली राधिका महंत का 18 माह का बेटा आकाश कुछ महीने पहले तक लगातार कमजोर हो रहा था। वजन घट रहा था, बार-बार तेज बुखार और चिड़चिड़ापन। गरीब परिवार के लिए निजी अस्पताल में इलाज कराना बस से बाहर था। तभी मितानिन की सलाह पर राधिका उसे जिला अस्पताल लेकर आई। शिशु रोग विशेषज्ञ ने 4-5 दिन के प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय स्थित *पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), GMC कोरबा* में भर्ती करने की सलाह दी। *NRC में 14 दिन में बदली जिंदगी NRC में आकाश को डॉक्टरों की…
कोरबा, 28 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा विकासखंड स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता 29 सितंबर को आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पंप हाउस, कोरबा में होगी। इसमें स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थी भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कोरबा, 28 सितंबर 2026/ शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय, कटघोरा में ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश और कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत’ के संकल्प के साथ छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। एसडीएम कटघोरा विपिन दुबे ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित – कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह…
कोरबा, 28 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को भैंसमा और पसान पहुंचेगी। रैली 1 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे भैंसमा पहुंचेगी, जहां स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण किया जाएगा। इसके बाद रैली शाम 4:30 बजे पसान पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद कर योजना की जानकारी साझा की जाएगी। रैली रात करीब 8:30 बजे कटघोरा के अग्रसेन भवन, सेवा कुंज, गोकुल धाम पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 2 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 9:15…
कोरबा, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय और विकासखंड स्तर पर 30 सितंबर तक ये कैंप लगेंगे। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, राशन कार्ड की पात्रता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी बताया जाएगा। *कैंप का शेड्यूल -* *29 सितंबर को -* 1. साकेत भवन, नगर पालिक निगम कोरबा 2. लैम्पस कार्यालय,…
