Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण बच्चों के बीच बैठकर जानी आवश्यकताएं, सभी जरूरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
    करतला

    कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण बच्चों के बीच बैठकर जानी आवश्यकताएं, सभी जरूरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI31/10/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 30 अक्टूबर 2026/ स्कूल में बच्चों के बीच पहुंचकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने न केवल उनकी पढ़ाई का जायजा लिया, बल्कि स्वयं शिक्षक बनकर गणित के सवाल हल कराए और अंग्रेजी के पाठ पढ़वाकर उनका हिंदी में अनुवाद भी करवाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनसे बातचीत कर पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, भोजन व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्माण, मरम्मत एवं अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर बने शिक्षक, ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल देकर बच्चों की परखी समझ
    अंग्रेजी का पाठ पढ़वाकर कलेक्टर ने बच्चों से कराया हिंदी अनुवाद

    कलेक्टर श्री दुदावत ने प्राथमिक शाला तरदा एवं सराईसिंगार में बच्चों के साथ कक्षा में समय बिताया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर बच्चों से हल करवाए और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी के पाठ पढ़वाए और उनका हिंदी में अनुवाद भी करवाया, जिससे उनकी पढ़ने और समझने की क्षमता का जायजा लिया। सराईसिंगार प्राथमिक शाला की कक्षा पांचवीं में वे बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीयता से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने, मन लगाकर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और उनकी जरूरतों के बारे में भी चर्चा की।


    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोनों प्राथमिक शालाओं में दर्ज एवं उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या, गणवेश और पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति, सुबह के नाश्ते तथा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सभी शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तरदा प्राथमिक शाला की शिक्षिका को बच्चों को अंग्रेजी के पाठ पढ़ाने के साथ उसका हिंदी में अर्थ एवं अनुवाद भी सरल तरीके से समझाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे विषयवस्तु को बेहतर ढंग से समझ सकें।
    कलेक्टर ने तरदा प्राथमिक शाला भवन से लगे पुराने आंगनबाड़ी भवन को शीघ्र डिस्मेंटल कराने, नए शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, किचन शेड के शेष कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


    सराईसिंगार प्राथमिक शाला में बच्चों ने कलेक्टर से शौचालय, किचन, खेल सामग्री और फर्नीचर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कलेक्टर ने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक को विद्यालय में जरूरी मरम्मत कार्य हेतु प्रस्ताव, नियमित साफ-सफाई, रंगरोगन तथा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षाओं में पर्याप्त ट्यूबलाइट एवं पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। ’निरीक्षण के दौरान बिना सक्षम अनुमति के अनुपस्थित पाए गए दो शिक्षकों को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।’

    आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता और नियमित गतिविधिया संचालित करने के निर्देश

    कलेक्टर श्री दुदावत ने तरदा व सराईसिंगार शाला परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यकताओं तथा दैनिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से सुबह का नाश्ता एवं गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा केंद्रों में निर्धारित गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की देखभाल, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता अंतरित पंजीयन के लिए शेष पात्र किसान पहले च्वाइस सेंटर से बनवाएं फार्मर आईडी
    Next Article उद्योग मंत्री ने ₹91.21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एसबीएस कॉलोनी और गायत्री नगर में सड़क, नाली एवं अन्य कार्यों से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में केरवाद्वारी धान खरीदी केंद्र में हुई बोहनी, चार किसानों से खरीदा गया 165.20 क्विंटल धान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में 4 बड़े फैसले, गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

    18/11/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.