Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री ने ₹91.21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एसबीएस कॉलोनी और गायत्री नगर में सड़क, नाली एवं अन्य कार्यों से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री ने ₹91.21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एसबीएस कॉलोनी और गायत्री नगर में सड़क, नाली एवं अन्य कार्यों से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI31/10/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 30 अक्टूबर 2026/ नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शुक्रवार को नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन अंतर्गत एसबीएस कॉलोनी और गायत्री नगर में ₹91.21 लाख की लागत के छह विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूरा होने पर क्षेत्र में सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी तथा नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

    वार्डों की जरूरतों के अनुसार हो रहे विकास कार्य

    भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बड़ी विकास परियोजनाओं के साथ वार्डों और मोहल्लों की छोटी-बड़ी जरूरतों को भी प्राथमिकता दे रही है। जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में आंतरिक सड़कों के बेहतर निर्माण और जल निकासी के लिए व्यवस्थित नालियों की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आवागमन सुगम होगा और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से राज्य शासन के विभिन्न मदों और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से कोरबा नगर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। नगर निगम के सभी 67 वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना नगर निगम का लक्ष्य है।

    छह कार्यों की रखी गई आधारशिला

    भूमिपूजन के तहत वार्ड क्रमांक 27, महाराणा प्रताप नगर में शिव मंदिर के सामने ₹8.45 लाख की लागत से सीसी रोड बनेगी। वार्ड क्रमांक 28 में सामुदायिक भवन ‘अपना घर’ के पीछे ₹7.80 लाख की लागत से नाली निर्माण एवं पेवर ब्लॉक का कार्य और कैरियर पब्लिक स्कूल के पास ₹16.50 लाख की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 30, गायत्री नगर में उमा के घर से जीवन यादव के घर तक तथा लाल के घर से संतोषी साहू के घर तक विभिन्न स्थानों पर ₹23.46 लाख की लागत से नालियां बनाई जाएंगी।
    इसी तरह वार्ड क्रमांक 28 के एसईसीएल क्रमांक-1 अंतर्गत कुआंभट्टा बस्ती में मेहंदीपुर बालाजी हनुमान मंदिर के पास ₹15 लाख की लागत से नाली निर्माण होगा। वार्ड क्रमांक 29 में संतोषी कुटी सहित अन्य स्थानों पर कांक्रीटीकरण, वेद जायसवाल के घर से उमेश साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण तथा नालियों पर कवर लगाने का कार्य ₹20 लाख की लागत से किया जाएगा। इन छह कार्यों की कुल स्वीकृत राशि ₹91.21 लाख है।

    शनिवार को भी ₹1.73 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन

    नगर में विकास कार्यों की निरंतरता के तहत शनिवार को उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दो स्थानों पर भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन में विजय अपार्टमेंट के पास दोपहर 3 बजे ₹75.20 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके बाद कोसाबाड़ी जोन के दादर चौक सामुदायिक भवन के पास शाम 4 बजे ₹98.15 लाख के विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। दोनों स्थानों पर कुल ₹1 करोड़ 73 लाख 35 हजार के कार्य प्रस्तावित हैं।
    कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्रीमती धनकुमारी गर्ग, श्रीमती वर्षा वैष्णव, श्रीमती सिमरन कौर, श्री मुकुंद कंवर, श्री नारायण कुर्रे, एल्डरमैन श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, श्री राजेश राठौर, श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्रीमती रुक्मणी नायर, श्री दिनेश वैष्णव, श्री सुशील गर्ग, श्रीमती स्मिता सिंह, श्री आरडी भारद्वाज, श्रीमती राजकुमारी पटेल, एल्डरमैन श्री दीपक पटेल, श्री राम अवतार पटेल, श्री भुवनेश्वर कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण बच्चों के बीच बैठकर जानी आवश्यकताएं, सभी जरूरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
    Next Article कोरबा के लिए बड़ी खबर – बिलासपुर से रामगोपाल करियारे को अब कटघोरा, कोरबा का एडिशनल SP बनाया गया है। वहीं कटघोरा में रहे नीतीश ठाकुर अब बेमेतरा 12 DSP को नई कुर्सी, 33 अफसर इधर से उधर
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में केरवाद्वारी धान खरीदी केंद्र में हुई बोहनी, चार किसानों से खरीदा गया 165.20 क्विंटल धान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में 4 बड़े फैसले, गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

    18/11/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.