Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 29 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और भारत के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कोरबा विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में कोरबा विकासखंड के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों से स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। उनकी कलाकृतियों में विकसित भारत, शिक्षा,…
कोरबा, 29 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कोरबा नगर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, पंप हाउस में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने हुनर और विचारों का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” विषय पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत की अपनी परिकल्पना को चित्रों में उकेरते हुए शिक्षा, तकनीक, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समृद्धि जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया। वहीं भाषण प्रतियोगिता…
कोरबा, 29 सितंबर 2026 मुड़ापार के नवधापारा की रहने वाली राधिका महंत का 18 माह का बेटा आकाश कुछ महीने पहले तक लगातार कमजोर हो रहा था। वजन घट रहा था, बार-बार तेज बुखार और चिड़चिड़ापन। गरीब परिवार के लिए निजी अस्पताल में इलाज कराना बस से बाहर था। तभी मितानिन की सलाह पर राधिका उसे जिला अस्पताल लेकर आई। शिशु रोग विशेषज्ञ ने 4-5 दिन के प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय स्थित *पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), GMC कोरबा* में भर्ती करने की सलाह दी। *NRC में 14 दिन में बदली जिंदगी NRC में आकाश को डॉक्टरों की…
कोरबा, 28 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा विकासखंड स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता 29 सितंबर को आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पंप हाउस, कोरबा में होगी। इसमें स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थी भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कोरबा, 28 सितंबर 2026/ शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय, कटघोरा में ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश और कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत’ के संकल्प के साथ छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। एसडीएम कटघोरा विपिन दुबे ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित – कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह…
कोरबा, 28 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को भैंसमा और पसान पहुंचेगी। रैली 1 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे भैंसमा पहुंचेगी, जहां स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण किया जाएगा। इसके बाद रैली शाम 4:30 बजे पसान पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद कर योजना की जानकारी साझा की जाएगी। रैली रात करीब 8:30 बजे कटघोरा के अग्रसेन भवन, सेवा कुंज, गोकुल धाम पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 2 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 9:15…
कोरबा, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय और विकासखंड स्तर पर 30 सितंबर तक ये कैंप लगेंगे। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, राशन कार्ड की पात्रता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी बताया जाएगा। *कैंप का शेड्यूल -* *29 सितंबर को -* 1. साकेत भवन, नगर पालिक निगम कोरबा 2. लैम्पस कार्यालय,…
// सेवा की कहानी // कोरबा, 27 सितंबर। कोरबा विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी श्यामलाल पटेल तीन एकड़ में खेती करते हैं। पहले खेती के सीजन में जुताई, खाद-बीज और कीटनाशक के लिए पैसों का इंतजाम करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी, कई बार उधार लेना पड़ता था। पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ने के बाद अब स्थिति बदल गई है। श्यामलाल को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता मिल रही है। हितग्राही श्यामलाल ने बताया – “पहले खेती शुरू करते समय पैसों की चिंता लगी रहती थी। अब सम्मान निधि की राशि समय पर मिलने से खाद-बीज खरीदने…
कोरबा, 27 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के गठन और मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का विधानसभावार प्रशिक्षण 28 सितंबर से शुरू होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण 1 अक्टूबर तक चलेगा। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि युवा मतदाताओं को मतदान से जोड़ने के लिए सभी शासकीय-अशासकीय कॉलेजों, स्कूलों और मतदान केंद्रों में ELC का गठन किया जा रहा है। प्रशिक्षण का शेड्यूल 28 सितंबर – 22-कटघोरा विधानसभा के BLO का…
5 से बढ़कर 16 बेड का हुआ वार्ड, रोज 10 मरीज पहुंच रहे ओपीडी में // सेवा की कहानी // कोरबा, 27 सितंबर। स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संबद्ध चिकित्सालय में कैंसर मरीजों को अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। यहाँ वर्ष 2024 से कैंसर की पहचान और उपचार की सुविधा शुरू की गई है। वर्तमान में ओपीडी में रोज 8 से 10 मरीज परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड की क्षमता बढ़ाई है। जनवरी 2024 में 5…
