कोरबा, 28 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा विकासखंड स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता 29 सितंबर को आयोजित होगी।
यह प्रतियोगिता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पंप हाउस, कोरबा में होगी। इसमें स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थी भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।








