// सेवा की कहानी //
कोरबा, 27 सितंबर। कोरबा विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी श्यामलाल पटेल तीन एकड़ में खेती करते हैं। पहले खेती के सीजन में जुताई, खाद-बीज और कीटनाशक के लिए पैसों का इंतजाम करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी, कई बार उधार लेना पड़ता था।
पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ने के बाद अब स्थिति बदल गई है। श्यामलाल को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता मिल रही है।
हितग्राही श्यामलाल ने बताया – “पहले खेती शुरू करते समय पैसों की चिंता लगी रहती थी। अब सम्मान निधि की राशि समय पर मिलने से खाद-बीज खरीदने और खेत के कामों में आसानी हो गई है, उधार लेने की जरूरत कम हुई है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए बहुत उपयोगी है और समय पर मिलने वाली राशि खेती के खर्चों में बड़ा सहारा देती है।








