कोरबा, 28 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को भैंसमा और पसान पहुंचेगी।
रैली 1 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे भैंसमा पहुंचेगी, जहां स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण किया जाएगा। इसके बाद रैली शाम 4:30 बजे पसान पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद कर योजना की जानकारी साझा की जाएगी।
रैली रात करीब 8:30 बजे कटघोरा के अग्रसेन भवन, सेवा कुंज, गोकुल धाम पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेगी।
- अगले दिन 2 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 9:15 बजे पोड़ी उपरोड़ा के केंद्रीय आश्रम में सेवा कार्य और संतों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित होगा।








