Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/ बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 29 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि सलाह जारी की है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने चक्रवाती तूफान और संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और मैदानी अमले को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों तक समय पर मौसम और कृषि संबंधी सलाह पहुंचाने, विभागों के बीच…
कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/ भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में बने दबाव के चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा तथा आंधी-तूफान की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अपर कलेक्टर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रभारी अधिकारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, भू-अभिलेख शाखा, नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, स्वास्थ्य और बिजली विभाग सहित संबंधित…
कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चौथी ओपन काउंसलिंग के बाद चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। चयनित विद्यार्थियों को 30 अक्टूबर 2026 तक संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में अनिवार्य रूप से प्रवेश लेना होगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश के लिए कक्षा आठवीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र तथा लागू होने की स्थिति…
कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/ नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में स्वरोजगार, खसरों की गिरदावरी जांच, भूमि सीमांकन, त्रुटि सुधार, नक्शा कटवाने, राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती, शिकायतों की जांच, मतदाता सूची में नाम की…
Document 158 कोरबा। जिले में इस वर्ष मानसून के दौरान कम बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ने की आशंका के बीच रामपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 के विधायक फूलसिंह राठिया ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने 25 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर, जिला कोरबा को पत्र लिखकर अल्पवर्षा के कारण जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। विधायक फूलसिंह राठिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस वर्ष जिले में मानसून के दौरान अत्यंत कम वर्षा हुई है। सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों की धान की फसल को भारी…
कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर श्री नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत करतला में प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में एक अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठनात्मक व्यवस्था, मंच संचालन और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक राठिया ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान…
कोरबा 25 अक्टूबर 2026/ 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय कटघोरा और करतला के न्यायाधीशगण की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। आगामी विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 व नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्ररकणों को चिन्हाकिंत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा…
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंची स्मृति, दो दिन में करेंगी 12 बैठकों से संगठन की नाड़ी टटोल रायपुर/करतला टाइम्स। छत्तीसगढ़ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को रायपुर पहुंचीं। प्रभारी बनने के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का कड़ा संदेश दिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने स्पष्ट कहा कि बैठकों में केवल आमंत्रित लोग ही उपस्थित रहें। बिना किसी कार्य और बिना बुलावे के कार्यकर्ता कार्यालय परिसर में न…
कोरबा। रजगामार में घटित अत्यंत निंदनीय घटना की शिकार मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि देने और जघन्य अपराध के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर कोरबा प्रेस क्लब द्वारा शोक सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराते हुए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने तथा दोषी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। शोक सभा एवं कैंडल मार्च में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य, जिलेभर के पत्रकार, श्रमजीवी पत्रकार संघ…
कोरबा, 24 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा, दीपका, गेवरा और मानिकपुर परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में भूमि अधिग्रहण, कोयला उत्खनन के लिए चिह्नित भूमि, मुआवजा वितरण, संपत्ति का मूल्यांकन, पुनर्वास और प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्देश दिए कि भूमि से कब्जा हटाने से पहले और हटाने के बाद की स्थिति के स्पष्ट ड्रोन चित्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं। प्रभावित भूमि और परिसंपत्तियों…
