कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर श्री नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
29 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत करतला में प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में एक अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठनात्मक व्यवस्था, मंच संचालन और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई।
विधायक राठिया ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ऑब्जर्वर के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
जिला अध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, प्रदेश सचिव अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करतला श्रवण राठिया, ब्लॉक अध्यक्ष बरपाली संतोष देवांगन, कार्यवाहक अध्यक्ष सुंदर राठिया।
साथ ही मंडल अध्यक्ष लेमरू मोहर साय यादव, उमरेली संतोष सूर्य, फरसवानी रामकुमार यादव, मड़वारानी रामदास सिदार, तूमान डोरेलाल कंवर, चापा देवेंद्र राठिया, रामपुर दीनानाथ राठिया, सेन्द्रिपाली आमिर खान, रजगामार अंशु महिला, चाकामार जयवीर सिंह तंवर, भैसमा कमलेश कुर्रे, मदनपुर बालेश्वर राठिया, चिर्रा रामायण राठिया सहित जिला सचिव मानसिंह राठिया, विधायक प्रतिनिधि रोशन खांडे और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

