कोरबा, 29 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की जाएगी।
इस अवसर पर कोरबा जिले के *79,138 पात्र किसानों के खातों में कुल 15.94 करोड़ रुपये की राशि* डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है। किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को अपनी *ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं भू-अभिलेख* अद्यतन रखना आवश्यक है। जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी लंबित है, वे अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र (CSC) अथवा http://pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर पूर्ण करा सकते हैं।

