Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा: DMF से बदल रही सूरत, जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण से मजबूत हो रही अधोसंरचना प्रशासन ने बदली तानाखार स्कूल की 45 साल पुरानी तस्वीर, बच्चों को मिला सुरक्षित पढ़ाई का माहौल
    छत्तीसगढ़

    कोरबा: DMF से बदल रही सूरत, जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण से मजबूत हो रही अधोसंरचना प्रशासन ने बदली तानाखार स्कूल की 45 साल पुरानी तस्वीर, बच्चों को मिला सुरक्षित पढ़ाई का माहौल

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI26/09/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 25 सितंबर 2026 – दूरस्थ अंचलों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा DMF मद से किए जा रहे कार्यों का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा है।

    पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत तानाखार में करीब 45 वर्ष पुराने जर्जर माध्यमिक शाला भवन की जगह अब जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से नया शैक्षणिक भवन बनकर तैयार हुआ है, जो बच्चों को सुरक्षित और बेहतर अध्ययन का वातावरण दे रहा है।

    बरसात में टपकती थी छत, अब लौटी रौनक
    पुराना विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर था। बरसात में छत से पानी टपकता था, दीवारों में दरारें और फर्श में सीलन रहती थी। 200 से अधिक दर्ज संख्या वाले इस स्कूल में पढ़ाना चुनौतीपूर्ण था। शाला स्टाफ और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग पर जिला प्रशासन ने दो वर्ष पूर्व DMF से नए भवन की स्वीकृति दी।

    नए भवन में कक्षाओं के साथ स्टाफ रूम, प्रधानपाठक कार्यालय, हॉल, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल, शौचालय और किचन शेड जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    प्रधानपाठक ने कहा – दर्ज संख्या बढ़ी
    प्रधानपाठक श्रीमती जयंती सिरसो ने बताया – _”पुराने भवन में पढ़ाना चुनौती थी। नए भवन में व्यवस्थित कक्षाएं, हॉल, शौचालय और खेल मैदान मिलने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है। पालक भी संतुष्ट हैं और दर्ज संख्या में वृद्धि हुई है।”_

    जिले भर में हो रहे DMF के कार्य
    जिला प्रशासन द्वारा DMF के माध्यम से जर्जर आंगनबाड़ी, विद्यालय भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, आश्रम-छात्रावासों, पुल-पुलिया और सड़कों के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    नया भवन मिलने पर शाला प्रबंधन समिति, स्टाफ और विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleBREAKING – करतला: मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 साल बाद भी हितग्राही को नहीं मिली 64 हजार की सामग्री राशि EWS मकान के पते पर चल रही है फर्म जय आरती ट्रेडर्स, मौके पर दुकान ही नहीं
    Next Article कोरबा: शिक्षा दान रथ के लिए शिक्षकों से 200 रुपये वसूली का आदेश नहीं, भ्रामक सूचना फैलाने पर संकुल समन्वयक को शो-कॉज नोटिस
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    करतला

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला समाधान, जोगीदल्ली (भाटापारा) में फिर शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिन में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, व्हाट्सऐप पर आई PDF

    21/11/2026
    Editors Picks

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.