कोरबा, 25 सितंबर 2026- कोरबा शहर की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को प्रशासनिक सहमति दे दी है।
इनमें सीतामणी से उरगा होते हुए भारतमाला चौक तक, मेन बैरियर से ट्रायजंक्शन (राजा होटल) तक तथा रेलवे क्रॉसिंग से गौमाता चौक तक के मार्गों का निर्माण एवं चौड़ीकरण शामिल है।
एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि उक्त प्रस्ताव को एसईसीएल की कार्यात्मक निदेशक समिति की बैठक में प्रशासनिक सहमति प्रदान की गई है। राशि राज्य शासन को जमा आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।








