पालकों से बच्चों को घर पर रखने की अपील, अनावश्यक यात्रा से बचने के निर्देश
रायपुर / कोरबा, 25 सितंबर 2026 – प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कल 26 सितंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्वयं X (ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।








