Author: DEOKI JAGDISHPURI
करतला //जनपद पंचायत करतला में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री संदीप पाण्डेय का पदोन्नति उपरांत प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बिलासपुर के पद पर पदस्थ होने पर जनपद पंचायत करतला के सभागार में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री पाण्डेय के कार्यकाल को याद करते हुए उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं सहयोगात्मक कार्यशैली की सराहना की तथा नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर, उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार झा, श्री वैभव कुमार कौशिक,…
रायपुर। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं संबद्ध अस्पतालों में लंबित मांगों को लेकर आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की है। संगठन के आह्वान पर प्रदेशभर में *आज, 24 सितंबर से OPD सेवाओं का बहिष्कार* किया जाएगा। हालांकि, मरीजों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए अस्पतालों के बाहर *समानांतर OPD* संचालित कर जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। *मंत्री ने मांगा था 7 दिन का समय* JDA के अनुसार, 18 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई चर्चा के दौरान संगठन ने अपनी प्रमुख मांगें रखी थीं। इस…
*बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ* *कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान* *रक्तदान मानव जीवन बचाने का पुनीत माध्यम, अधिक से अधिक लोग आएं आगे- कलेक्टर* *स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, आयुष सेवाएं एवं निःशुल्क दवाइयों का मिला लाभ* *शिविर में अंगदान एवं नेत्रदान के संकल्प से दिया मानव सेवा का प्रेरक संदेश* कोरबा 23 सितम्बर 2026/ जिले के नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवारी बाजार स्थित ’आदिवासी शक्ति पीठ’…
कोरबा 23 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आरओपी (वार्षिक कार्ययोजना) समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं नियमित और सुचारू रूप से संचालित हों, इसके लिए अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में…
छत्तीसगढ़ में 25 फर्जी सिम के फर्जीवाड़े के बाद सरकार की एडवाइजरी जारी DTO ने एजेंट को किया ब्लैकलिस्ट, किराए पर सिम देने वाले मूल ग्राहक पर भी होगी कार्रवाई छत्तीसगढ़ में बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा होने के बाद दूरसंचार विभाग (DoT) ने सख्त कदम उठाए हैं और एडवाइजरी जारी की है। मामला यह था कि एक सिम बेचने वाले एजेंट ने लोगों के डॉक्यूमेंट्स का गलत इस्तेमाल कर उनकी जानकारी के बिना 25 फर्जी सिम एक्टिवेट कर दी थीं। मामला खुलते ही DoT ने उस एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया और री-वेरिफिकेशन में फेल होने…
कोरबा, 22 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्थान – सियान सदन, घंटाघर, कोरबा दिनांक – 23 सितंबर 2026, प्रातः 10 बजे से शिविर में इन रोगों का होगा आयुर्वेद पद्धति से परीक्षण एवं उपचार – पुराना बुखार, टाइफाइड, सर्दी-खांसी, गठिया-बात, जोड़ों का दर्द, पेट की समस्या, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, थायराइड, मूत्र रोग, पाइल्स-बवासीर, स्त्री रोग एवं पंचकर्म परामर्श। शिविर में आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील…
कोरबा, 22 सितंबर 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा जनपद पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा और कोरबा के सभाकक्ष में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वरोजगार पर आधारित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री तरूण कुमार राठिया, पीएमएफएमई के डीआरपी श्री नरेश खुंटे और जिला नोडल श्री रवि जायसवाल ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME) की मुख्य बातें – -लोन सीमा -1 लाख से 1 करोड़ तक बैंक के माध्यम से -अनुदान – परियोजना लागत का 35% अनुदान – पात्रता – 18 वर्ष…
7 दिन तक एक ही छत के नीचे मिलेंगी केंद्र की 26 योजनाओं की सुविधाएं, कलेक्टर करेंगे साप्ताहिक समीक्षा कोरबा, 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार’* चलाया जाएगा। अभियान के तहत नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि योजनाओं का लाभ उनके गांव-वार्ड में ही मिलेगा। जिले के सभी 11 नगरीय निकायों और 5 जनपद पंचायतों में न्यूनतम एक-एक शिविर लगाया जाएगा। तिथिवार शिविर कार्यक्रम – 1 अक्टूबर – – न.पं. पाली – कार्यालय भवन वार्ड-15 – ज.पं. पाली – मिडिल…
कोरबा, 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोककला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही लोक कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक कला की प्रस्तुति दी जाएगी। स्थान – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा दिनांक – 23 सितंबर 2026 जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दीदियों के उत्पादों को प्रोत्साहित करें।
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान और साइबर जागरूकता का भी होगा आयोजन कोरबा, 22 सितंबर 2026/जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कल 23 सितंबर को बड़ा आयोजन किया जा रहा है। स्थान -आदिवासी शक्ति पीठ, बुधवारी बाजार, कोरबा समय -प्रातः 10 बजे से शिविर में नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। इस बार 3 इन 1 शिविर – 1. वृहद स्वास्थ्य शिविर – निःशुल्क जांच एवं परामर्श 2. रक्तदान शिविर – स्वैच्छिक रक्तदान…
