सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान और साइबर जागरूकता का भी होगा आयोजन
कोरबा, 22 सितंबर 2026/जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कल 23 सितंबर को बड़ा आयोजन किया जा रहा है।
स्थान -आदिवासी शक्ति पीठ, बुधवारी बाजार, कोरबा
समय -प्रातः 10 बजे से
शिविर में नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस बार 3 इन 1 शिविर –
1. वृहद स्वास्थ्य शिविर – निःशुल्क जांच एवं परामर्श
2. रक्तदान शिविर – स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंदों की मदद
3. स्वास्थ्य साइबर जागरूकता -ऑनलाइन ठगी और स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों से बचाव
- जिला प्रशासन की अपील –
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें और रक्तदान कर सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें।








