Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री साय

    23/11/2026

    राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

    23/11/2026

    छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री! गूगल फॉर एजुकेशन के साथ साझेदारी, शिक्षकों को मिला नया मंत्र – तकनीक अपनाओ, पर सत्यापन के साथ

    23/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»हजारों की मौजूदगी में कोरबा में गूंजा सनातन का संदेश, हिंदुत्व रक्षक सम्मान समारोह में संतों ने किया समाज को जागरूक
    छत्तीसगढ़

    हजारों की मौजूदगी में कोरबा में गूंजा सनातन का संदेश, हिंदुत्व रक्षक सम्मान समारोह में संतों ने किया समाज को जागरूक

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES23/11/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा। धर्मसेना और मातृशक्ति छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कोरबा के घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में आयोजित हिंदुत्व रक्षक सम्मान समारोह एवं सनातनी सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस भव्य आयोजन में पूरे दिन सनातन संस्कृति, हिंदू परंपराओं और राष्ट्र रक्षा का संदेश गूंजता रहा।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में दीदी मां प्रज्ञा भारती जी शामिल हुईं। इसके अलावा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, आचार्य राकेश जी महाराज, डॉ. अशोक हरिवंश जी, पंडित अजय उपाध्याय जी महाराज, अंजू गवेल जी सहित अनेक संत, समाज प्रमुख और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

    संतों ने दिया जागरूकता का संदेश

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए संतों ने कहा कि हिंदू संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र रक्षा एक ही संकल्प है। समाज को जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर संस्कार, सेवा और संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।

    संतों ने कहा कि जो लोग गांव-गांव में धर्म, संस्कृति और समाज सेवा का काम कर रहे हैं, वही असली हिंदुत्व रक्षक हैं। उनका सम्मान करना पूरे समाज का सम्मान है।

    21 श्रेणियों में हुआ सम्मान

    समारोह में कुल 21 श्रेणियों में लोगों एवं संगठनों का सम्मान किया गया। इनमें गौ सेवक एवं गौ रक्षक, मठ-मंदिरों के पुजारी, कथा वाचक, रामायण मंडली एवं भजन मंडली, सुंदरकांड मंडली, गणेश उत्सव एवं दुर्गा उत्सव मंडली, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ मंडली, समाज प्रमुख, ज्योतिषी, बैगा-गुनिया और भारतीय सेना के वीर जवान शामिल रहे।

    इसके अलावा धार्मिक संगठनों, समस्त हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं धार्मिक एनजीओ, प्रभात एवं संध्या फेरी मंडली, नवदुर्गा गरबा समिति, मंदिर समितियों, धार्मिक मूर्तिकारों, योग आचार्यों तथा दशहरा, भोजली और कर्मा उत्सव समितियों को भी सम्मानित किया गया।

    सम्मान पाकर सभी सम्मानित लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। मंच से सभी ने समाज और धर्म के लिए निरंतर काम करते रहने का संकल्प लिया।

    एकता और समरसता का संदेश

    आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए काम कर रहे लोगों को मंच देना और समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है।

    कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक एकता का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

    धर्मसेना एवं मातृशक्ति कोरबा की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमितानिन कार्यक्रम के 25 साल पूरे, 23 नवंबर को करतला में होगा मितानिन सम्मान दिवस
    Next Article धरसींवा में विकास की सौगात! CM साय ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन, चरौदा को मिली 2 बड़ी घोषणाएं
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री साय

    23/11/2026
    छत्तीसगढ़

    राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

    23/11/2026
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री! गूगल फॉर एजुकेशन के साथ साझेदारी, शिक्षकों को मिला नया मंत्र – तकनीक अपनाओ, पर सत्यापन के साथ

    23/11/2026
    छत्तीसगढ़

    बिलाईगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत! अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना से अब सारंगढ़ नहीं जाना पड़ेगा

    23/11/2026
    छत्तीसगढ़

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : PM आवास के हितग्राही अब खुद कर सकेंगे अपने मकान की जियो-टैगिंग, नहीं करना पड़ेगा इंतजार

    23/11/2026
    छत्तीसगढ़

    धरसींवा में विकास की सौगात! CM साय ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन, चरौदा को मिली 2 बड़ी घोषणाएं

    23/11/2026
    Editors Picks

    पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री साय

    23/11/2026

    राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

    23/11/2026

    छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री! गूगल फॉर एजुकेशन के साथ साझेदारी, शिक्षकों को मिला नया मंत्र – तकनीक अपनाओ, पर सत्यापन के साथ

    23/11/2026

    बिलाईगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत! अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना से अब सारंगढ़ नहीं जाना पड़ेगा

    23/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.