Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई
    छत्तीसगढ़

    एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI22/09/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    एसईसीएल मुख्यालय में एसईसीएल और विधायक, ग्रामीणों के बीच चर्चा पर कुछ मुद्दों पर सहमति बनी तो कुछ पर विचार कर मोहलत मांगी

    हरदीबाजार :- हरदीबाजार रेंकी , सराई सिंगार के भूविस्थापितों ने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में अपनी जायज मांगों को लेकर 19 सितंबर को दीपका महाप्रबंधक के मुख्य गेट पर 8 घंटे तक तालाबंदी आंदोलन किया गया था। इस दौरान तीन दौर की वार्ता पश्चात एसडीएम कटघोरा नितिन दुबे व जीएम दीपका ने बिलासपुर हेडक्वार्टर बात कर 21 सितंबर को बिलासपुर मुख्यालय सीएमडी आफिस में बैठक रखने की बात पर सहमति जताई तब जाकर तालाबंदी आंदोलन को सांय 5 बजे स्थगित किया गया।

    जिसके तारतम्य में सोमवार 21 सितंबर को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, हरदीबाजार सरपंच लोकेश्वर कंवर,रेंकी व सराई सिंगार के भूविस्थापितों के बीच बिलासपुर सीएमडी सभागार में एसईसीएल की ओर से वीरंची दास डारेक्टर डी एच आर,मोहपात्रा डीटी डारेक्टर पीनपी,बिपिन कुमार लाल जीएम एलएंडआर,दीपका जीएम अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी की उपस्थिति में बसाहट पर सुपेत पारा बाईपास किनारे उतरदा की ही जमीन पर बसाहट पर सहमति नहीं बनी,जयंती नगर को ही पूर्ण रूप से विकसित कर बसाहट देने,2004-2010 अधिग्रहण के पश्चात खरीदी बिक्री के बाद मकान नापी पर मकान मालिकों को सोलसियम के साथ मुआवजा देने, वहीं ड्रोन के बाद बने मकानों को नया मानकर 60% कटौती कर 40% मुआवजा बनाया गया है उसे सोलसियम सहित मुआवजा देने पर सार्थक चर्चा हुई।

    2004 अधिग्रहण के समय लागू पर पर खाते पर नौकरी देने पर विचार कर बताने की बात कही साथ ही शेष बचे 212 एकड़ भूमि को अधिग्रहण कर बसाहट देने पर चर्चा कर बताया जाएगा । वहीं विधायक ने आमगांव दर्राखांचा,मलगांव व सुआभोडी के भूविस्थापितों के बचे नौकरी, मुआवजा व बसाहट को अविलंब देने पर सहमति बनी 15 दिवस के अंदर । अन्य सभी मांगों पर अविलंब विचार कर जल्दी 4-5 दिन के अंदर में सभी मुद्दों को लिखित में देने पर सहमति बनी ।

    साथ ही हरदीबाजार में मुआवजा देने के लिए मकान नहीं तोड़ने पर एसईसीएल डायरेक्टेड की टीम ने कही बैठक में सरपंच लोकेश्वर कंवर,उप सरपंच रेखा जायसवाल,श्यामू जायसवाल,रघुराज सिंह उईके,नरेश टंडन,व्यास राठौर,महेंद्र राठौर, राजेश जायसवाल,शिव यादव,फिरोज खान, जगदीश अग्रवाल, अनिल टंडन,मन्नु राठौर, राजाराम राठौर,प्रदीप पांडेय,ममता ओग्रे,प्रेम डिक्सेना,शशीधर सोनी, सुरेंद्र राठौर, प्रदीप राठौर,इंद्रभूषण ओढ़े,सुधीर कंवर ,चंद्रिका प्रजापति,दिलीप राठौर, कमलेश राठौर, पंकज धुर्वा रमन कुल्हाड़े,गणेश श्रीवास,बड़ी संख्या में भूविस्थापित शामिल हुए।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में दिव्यांगजनों के लिए विशेष महाशिविर शुरू, प्रमाण पत्र से लेकर सहायक उपकरण तक एक ही छत के नीचे 25 सितंबर तक पांचों जनपद में लगेंगे शिविर, कलेक्टर ने दिए व्यापक इंतजाम के निर्देश
    Next Article बुधवारी के आदिवासी शक्ति पीठ में कल लगेगा वृहद स्वास्थ्य महाशिविर
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.