कोरबा, 21 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले के दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन शिविर लगाए जा रहे हैं।
शिविर का शेड्यूल –
– 23 सितंबर – जनपद पंचायत कटघोरा
– 24 सितंबर -जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा
– 25 सितंबर – जनपद पंचायत कोरबा
नोट – पाली और करतला का शिविर पूर्व में आयोजित हो चुका है
शिविर की खास बातें –
इन शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण, दस्तावेज प्रक्रिया और पात्रता अनुसार सहायक उपकरण (ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र आदि) एक ही स्थान पर मिलेंगे। दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक लाने-ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित जनपद CEO की होगी।
किस-किस विभाग की ड्यूटी लगी –
– स्वास्थ्य विभाग -* विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम + चलित चिकित्सा इकाई
– समाज कल्याण – प्रपत्र और उपकरण की व्यवस्था
– समग्र शिक्षा – पंजीयन और समन्वय
– जनसंपर्क -*व्यापक प्रचार-प्रसार
– नगर पालिका/नगर पंचायत – शहरी क्षेत्र के दिव्यांगों की उपस्थिति सुनिश्चित करना
शिविर में क्या लेकर आना है –
1. 2 रंगीन पासपोर्ट फोटो
2. आधार कार्ड की छायाप्रति
3. पेन कार्ड की छायाप्रति
4. पुराने दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति (यदि हो)
कलेक्टर ने सभी जनपदों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र दिव्यांग शिविर से वंचित न रहे।

