Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 19 सितंबर 2026/ कभी केवल वर्ष में एक बार धान की खेती पर निर्भर रहने वाले ग्राम भटगांव, ग्राम पंचायत चुइया निवासी श्री संतोष सिंह अब आधुनिक तकनीक से खेती कर बेहतर आमदनी अर्जित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से मिले सहयोग ने उनकी खेती को नई दिशा दी और परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया। योजना का लाभ मिलने से पहले संतोष सिंह पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे। सिंचाई के पर्याप्त साधन और उन्नत कृषि तकनीक का अभाव होने के कारण खेती से होने वाली आमदनी सीमित थी।…
कोरबा 19 सितंबर 2026/बारिश का मौसम आते ही आरती बाई को अपने पुराने घर की चिंता सताने लगती थी। पाली विकासखंड के ग्राम फुलवारी पारा में रहने वाली आरती बाई के लिए बारिश सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि घर के भीतर पानी टपकने और परिवार को सुरक्षित रखने की चुनौती लेकर आती थी। खपरैल की छत से रिसता पानी मिट्टी के फर्श पर टपकता रहता और परिवार को बारिश के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आरती बाई के पति बस में हेल्पर का काम करते हैं। सीमित आमदनी में परिवार का खर्च चलाना और बच्चों की…
कलेक्टर से सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत, फिर भी नहीं हुए कार्यमुक्त खुद ही पाली सीईओ और खुद ही निराकरणकर्ता, शिकायत भेज दी गई ‘स्पेशल क्लोजर’ में शिकायतकर्ता अब न्यायालय जाने की तैयारी में लगा कोरबा। जनपद पंचायत पाली में सहायक परियोजना अधिकारी मोहनीश आनंद देवांगन के तबादले को लेकर शासन के आदेश के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पहले इनका तबादला कोरबा से सूरजपुर जिला के लिए किया लेकिन आदेश को संशोधन करा लिया गया। इसके बाद 20 फरवरी 2026 को आदेश जारी कर मोहनीश आनंद देवांगन का स्थानांतरण सूरजपुर…
कोरबा 18 सितम्बर 2026/ उम्र के 67वें पड़ाव पर जब परिवार की जिम्मेदारियां कम होने के बजाय बढ़ रही थीं, तब पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिरमिना (जूनापारा) निवासी संतराम श्याम के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आय का स्थायी जरिया खड़ा करना। खेती और मजदूरी से होने वाली सीमित आमदनी से आठ सदस्यों वाले परिवार का गुजारा करना आसान नहीं था। कई बार जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें कर्ज का सहारा लेना पड़ता था। संतराम की इच्छा थी कि वे खेती के साथ ऐसा व्यवसाय शुरू करें, जिससे परिवार को…
माननीय उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने एवं बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट जेल विजिटर्स बोर्ड द्वारा उपजेल कटघोरा का सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध कैदियों की स्थिति, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से…
कोरबा / रामपुर कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने गुरुवार को ग्राम कछार, तिलाईडाड और कोडियाघाट का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ग्रामीणों ने सांसद और विधायक का ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी मांगों से अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा…
कोरबा, 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 की संध्या जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत पीएम श्री स्कूल करतला के परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 5,100 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन कर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत के…
कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत मदनपुर के आश्रित ग्राम मांझीपारा में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। मदनपुर से मांझीपारा तक 2.2 किलोमीटर कच्चा रास्ता अब पक्की सड़क में बदल गया है। पहले गर्मी में धूल और बारिश में कीचड़ इस रास्ते की पहचान थी। बच्चों का स्कूल जाना, मरीज को अस्पताल ले जाना और रोजमर्रा के काम में भारी परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत इस सड़क को प्राथमिकता दी गई। 129.65 लाख रुपये की लागत से 20 जनवरी…
कोरबा, 17 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्वलित कर परिसर को रोशन किया गया। कलेक्टोरेट भवन में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलेक्टोरेट भवन एवं परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष भी दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक कलेक्टर विषाल जायसवाल एवं ओएसडी…
कोरबा, 17 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से सेवा संकल्प रथ को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह,निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधि श्री गोपाल मोदी एवं डॉ. राजीव सिंह, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन तथा नगर पालिक निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय,सहायक कलेक्टर श्री विशाल जायसवाल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बसन्त मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सेवा संकल्प रथ जिले के…
